Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किसानों से बाजार की दूरी कम कर रहा ‘पोन्टेक्स’पहली छत्तीसगढ़िया ई-बाइक बाजार में उतरने को तैयार…….
    Uncategorized

    किसानों से बाजार की दूरी कम कर रहा ‘पोन्टेक्स’पहली छत्तीसगढ़िया ई-बाइक बाजार में उतरने को तैयार…….

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : पूरी तरह छत्तीसगढ़ में बनी एक इलेक्ट्रिक बाइक इस साल बाजार में आने को तैयार है। इस बाइक का हर हिस्सा यहीं बना है। यह बाइक पेट्रोल-डीजल के खर्चे को एकदम से कम कर देगी। एक बार चार्ज हो जाने पर यह बाइक 120 किमी तक चलेगी। साइंस कॉलेज मैदान में चल रही विभागीय प्रदर्शनी में जिन स्टार्टअप को मौका दिया गया है, यह बाइक भी उनमें से एक है।अपनी ई-बाइक के प्रोटोटाइप और मोडीफाइड ई-बाइक लेकर प्रदर्शनी में शामिल स्टार्टअप एर्की मोटर्स के अर्पित चौहान और मूलचंद दुबे ने बताया, इलेक्ट्रिक बाइक पर वे पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी और CG-Inc की मदद से यह काम संभव हुआ है। अभी वे लोग पुरानी पेट्रोल बाइक को मोडिफाइड कर रहे हैं। इसमें इलेक्ट्रिक किट लगाई जा रही है।अखिलेश मद्दी ने अपने लैपटॉप पर समझाया कि उनका स्टार्टअप कैसे बाजार में नया स्पेस गढ़ रहा है। – अखिलेश मद्दी ने अपने लैपटॉप पर समझाया कि उनका स्टार्टअप कैसे बाजार में नया स्पेस गढ़ रहा हैयह खास बात बाइक मेंइस बाइक में अधिकतम 80 किमी की रफ्तार मिलती है। यह बाइक गियरलेस है। इस बाइक की माइलेज 120 किलोमीटर है। यानी एक बार चार्ज होने पर इसे 120 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। करीब तीन घंटे में यह दोबारा पूरी तरह चार्ज हो जाएगा। बैट्री पर तीन साल की वारंटी है और बैट्री की लाइफ 5 से 6 साल तय है।अर्पित चौहान ने बताया, उनकी पूरी तरह मेक इन छत्तीसगढ़ ई-बाइक अप्रैल 2022 तक बाजार में उतरने के लिए तैयार है। यह हाइब्रिड बाइक होगी। इसकी प्रस्तावित कीमत करीब 95 हजार रुपए होगी। अगर ग्राहक खुद पुरानी बाइक देकर उसे ई-बाइक बनाने के लिए देता है तो 50 हजार का खर्च आता है।जगदलपुर के अखिलेश फार्म से दुकान की दूरी मिटा रहे हैंजगदलपुर के कारोबारी मद्दी परिवार से आए अखिलेश मद्दी इंजीनियरिंग ड्रॉप आउट हैं। कुछ सालों तक एक्सपोर्ट से जुड़े रहे हैं। अब अपने एक स्टार्टअप के जरिए खेतों से दुकानों की दूरी कम कर रहे है। अखिलेश बताते हैं, पोन्टेक्स नाम से उनका ब्रांड एक एग्रीटेक स्टार्टअप है। इसमें उन्होंने किसानों और दुकानदारों को जोड़ा है। उनके नेटवर्क में शामिल दुकानदार जिस कृषि उत्पाद की मांग करते हैं, वे नेटवर्क के ही किसान से उनके खेत में जाकर खरीदते हैं। उनको वहीं दाम देते हैं और अपने ऑपरेशन हाउस में उसकी ग्रेडिंग पैकेजिंग के बाद दुकानों को आपूर्ति कर देते हैं। इसमें किसानों को खेत में ही सही दाम मिल जाता है, वहीं दुकानदारों को भी मंडी नहीं जाना पड़ता। फिलहाल इस नेटवर्क में रायपुर के 50 किमी के दायरे के 80 से 100 सब्जी उत्पादक किसान और 50-55 दुकानदार शामिल हैं।इस ब्रोशर के जरिए राजेंद्र गुप्ता ने यह बताया कि उनका एप लोगों के लिए कितना जरूरी है। – इस ब्रोशर के जरिए राजेंद्र गुप्ता ने यह बताया कि उनका एप लोगों के लिए कितना जरूरी हैबोर मशीन खोजने में मदद कर रहा एक मोबाइल एपजशपुर के राजेंद्र गुप्ता ने सीवी रमन यूनिवर्सिटी से IT में Msc किया है।अब वे स्टार्टअप के तौर पर बोरवेल एप लेकर आए हैं। यह एप बिल्कुल ओला-उबेर टैक्सी एप की तरह है।इसके जरिए 30 किमी की रेडियस में मौजूद बोरवेल मशीन अथवा सर्विस प्रोवाइडर का पता देती है। इसी के जरिए सीधे बोरवेल गाड़ी के मालिक से उसकी बुकिंग कराई जा सकती है। राजेंद्र बताते हैं, अभी अधिकतर बोरवेल खनन मशीन के मालिक दूरदराज के क्षेत्रों में सब एजेंटों और बिचौलियों के भरोसे हैं। कई स्तरों पर कमीशन के चलते उपभोक्ताओं को अधिक कीमत देनी पड़ती है वहीं मालिकों को अपेक्षाकृत कम दाम मिलता है। यह एप दोनों को डायरेक्ट एक साथ जाेड़ देती है। फिलहाल इस एप से 300 सेवा प्रदाता जुड़े हैं। डेढ़ लाख से अधिक लोग यह एप इस्तेमाल कर रहे हैं।साइंस कॉलेज मैदान पर यह प्रदर्शनी 5 फरवरी तक लगी रहेगी। यहां इसके अलावा भी कई आकर्षण हैं। –

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसांसद श्री राहुल गांधी को लुभाया पांच रंगों की गोभी एवं बस्तर की कॉफी ने उद्यानिकी विभाग की जीवंत प्रदर्शनी की प्रशंसा
    Next Article COVID19 : कोविड टीकाकरण में 168.47 करोड़ टीके लगे
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण; सप्ताहभर चलेंगे…

    April 6, 2026

    माता-पिता से मिली पत्नी की संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं हाईकोर्ट का…

    April 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 1 मई से शुरू होगी जनगणना सर्वे: भीषण गर्मी में ड्यूटी पर शिक्षकों का विरोध, समय बदलाव और बीमा की मांग…
    • सीलबंद शराब बोतल से निकला कॉकरोच, सरकारी दुकान की गुणवत्ता पर उठे ये सवाल…
    • मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, छात्रों की स्कॉलरशिप में बड़ा इजाफा…
    • सात फेरों के साथ जलते अंगारों पर चलकर विवाह की रस्में पूरी, चर्चा का विषय…
    • गर्मियों में तेज धूप से राहत पाने के लिए ये 7 देसी समर ड्रिंक्स, शरीर को दें इंस्टेंट कूलिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?