Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत-इंग्लैंड के बीच रोमांचक फ़ाइनल की उम्मीद
    खेल

    भारत-इंग्लैंड के बीच रोमांचक फ़ाइनल की उम्मीद

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2022No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एंटिगा, 4 फरवरी। भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को यहां आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। भारत ने बुधवार को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर 96 रन की जीत दर्ज की। वहीं, मंगलवार को इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 15 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। गौरतलब है कि यह भारत का लगातार चौथा फाइनल होगा, जबकि इंग्लैंड ने 1998 के बाद से कभी भी टूर्नामेंट नहीं जीता है।

    दोनों ही टीमों के पास शानदार बल्लेबाजों का भंडार है। कप्तान यश धुल ने सेमीफाइनल मैच में शानदार 110 रन की पारी खेली थी। वह फाइनल में इसी फॉर्म को लेकर मैदान में उतरेंगे।

    सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने टूर्नामेंट में भारत के लिए 55.60 के औसत से 278 रन बनाए हैं वह भारत के लिए टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसमें ग्रुप चरण में युगांडा के खिलाफ खेली गई 144 रन की पारी शामिल है।

    ऑलराउंडर राज अंगद बावा इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 217 रन बनाए हैं, जिसमें युगांडा के खिलाफ नाबाद 162 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 29.75 के औसत से चार विकेट भी लिए हैं।

    दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए कप्तान टॉम प्रेस्ट और जुझारू जैकब बेथेल ने पूरे टूर्नामेंट में बहतरीन प्रदर्शन किया है।प्रेस्ट ने प्रतियोगिता में अब तक 73 केऔसत से 292 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रुप चरण में यूएई के खिलाफ शतक और कनाडा के खिलाफ अर्धशतक भी लगाया।

    कलाई के स्पिनर रेहान अहमद इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपने कौशल और कला से सबको प्रभावित किया है और इंग्लैंड को बीच के ओवरों में महत्वपूर्ण सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।अहमद ने अब तक खेले तीन मैचों में 9.91 के औसत से 12 विकेट लिए हैं । वह भारत के खिलाफ फाइनल में मुख्य हथियार होंगे।

    भारतीय गेंदबाजों ने टूर्नामेंट में 50 विकेट चटकाए हैं, जो इंग्लैंड की तुलना में एक विकेट अधिक है। लेफ्ट आर्म स्पिनर विक्की ओस्तवाल भारत के लिए 10.75 के औसत से 12 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता के अपने पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 28 रन पर पांच विकेट लिए थे।

    इंग्लैंड के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोशुआ बॉयडेन महज 9.53 के औसत से 13 विकेट लेकर इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत ने काफी संघर्ष किया, लेकिन कप्तान ढुल की 82 रनों की अच्छी पारी और मध्य और निचले क्रम के महत्वपूर्ण योगदान ने उन्हें 232 रनों पर पहुंचा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारतीय गेंदबाजों ने तहस-नहस कर दिया। भारत की ओर से ओस्तवाल ने पांच और तेज गेंदबाज बावा ने चार विकेट लिए।

    इसके बाद भारत ने आयरलैंड और युगांडा को क्रमश: 174 और 326 रनों से धूल चटाई।इस दौरान कोविड-19 ने भारतीय टीम को प्रभावित किया और कुछ मैचों में प्रमुख खिलाड़ी भाग नहीं ले सके, लेकिन भारत ने दिखाया कि उसके पास कितनी गहराई है, क्योंकि बेंच के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

    भारतीय टीम ने नॉकआउट चरणों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

    दूसरी ओर इंग्लैंड ने बंगलादेश के खिलाफ बसेटेरे में अपने सफर की शुरुआत की। उन्होंने पहले मैच में बंगलादेश को केवल 97 रन पर आउट कर दिया और फिर सात विकेट रहते लक्ष्य को हासिल किया। इंग्लैंड ने अगले दो मैचों में भी जीत का सिलसिला जारी रखा और कनाडा के खिलाफ 106 रन से जीत हासिल की और फिर यूएई को 189 रनों से हराया।

    क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को मजबूत दक्षिण अफ्रीका का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने पेशेवर प्रदर्शन दिखाते हुए छह विकेट से जीत हासिल की।अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में वह फेवेरिट थे, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें अब तक की सबसे कठिन परीक्षा का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान ने 106 रन पर उनके पांच विकेट गिराकर शिकंजा कस लिया था, लेकिन जॉर्ज बेल और एलेक्स हॉर्टन के शानदार अर्द्धशतक ने उन्हें 231 रनों तक पहुंचाने में मदद की। जवाब में बारिश से बाधित मैच में अफगानिस्तान को 47 ओवर्स में 230 रन बनाने में लेकिन वह लक्ष्य से 15 रन पीछे रह गए।

    फाइनल के रोचक होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन भारत टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही फेवेरिट माना जा रहा था, जो उसने अपने खेल में दिखाया भी. भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अपना वर्चस्व बनाए रखा और ऐसा कभी भी नहीं लगा कि भारत हार सकता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीजिंग ओलंपिक में कोरोना संक्रमण के 21 नए मामले
    Next Article बिकवाली की मार से शेयर बाजार बेहाल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    RCB की टीम पहुंची राजधानी, विराट की झलक पाने एयरपोर्ट पर लगा फैंस का तांता, सुरक्षा के पड़े इंतजाम…

    May 8, 2026

    रायपुर में सितारों का जमावड़ा लगा मैदान पर दिखेगा ROKO का जलवा, विदेशी मेहमान भी आएंगे…

    May 8, 2026

    अब वुमन्स टीम की बारी, पहली बार भारत आएगी जिम्बाब्वे की टीम, तीन टी-20 मैच की मेजबानी…

    May 8, 2026

    मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची राजधानी, फैंस ने जबरदस्त उत्साह के साथ किया खिलाड़ियों का स्वागत, तस्वीरें वायरल…

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में हिट एंड रन के मामलों में बड़ा उछाल, देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये राज्य, हर घंटे जा रही एक जान…
    • प्रदेश में अब मौसम बदलेगा करवट, IMD का अगले इतने दिनों के लिए अलर्ट…
    • 27% ओबीसी आरक्षण नहीं देना चाहती भाजपा सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप…
    • हीटवेव और मानसून को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग में दिए ये निर्देश…
    • अमरनाथ यात्रा से पहले ही ट्रेनों में इस रूट पर बढ़ी भीड़, आसान नहीं सफर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?