वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर एसबीआई, एनटीपीसी, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति और आईटीसी समेत 19 दिग्गज कंपनियों पर बिकवाली की मार से शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन भी गिरावट के साथ बंद हुआ।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 143.20 अंक टूटकर 58644.82 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 43.90 अंक फिसलकर 17516.30 अंक पर रहा। बड़ी कंपनियों की तरह बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों पर भी बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान मिडकैप 0.68 प्रतिशत गिरकर 24,750.61 अंक और स्मॉलकैप 0.45 उतरकर 29,702.58 अंक पर आ गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3432 कंपिनयों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1747 में बिकवाली जबकि 1592 में लिवाली हुई वहीं 93 के भाव स्थिर रहे। इसी तरह एनएसई में 34 कंपनियां लुढ़क गईं जबकि 16 में तेजी रही।
बीएसई में बेसिक मैटेरियल्स, एफएमसीजी, यूटिलिटीज, पावर और धातु समूह की 1.28 फीसदी तक की बढ़त को छोड़कर शेष 14 समूहों में बिकवाली हुई। इस दौरान सीडीजीएस 0.81, ऊर्जा 0.68, वित्त 0.58, ऑटो 1.01, बैंकिंग 0.65 और रियल्टी समूह के शेयर 2.83 फीसदी गिर गए। वैश्विक बाजार में मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.51, जापान का निक्केई 0.73 और हांगकांग का हैंगसैंग 3.24 फीसदी चढ़ गया जबकि जर्मनी के डैक्स में 0.82 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.97 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 131 अंक की तेजी के साथ 58,918.65 अंक पर खुला और लिवाली से समर्थन पाकर कुछ देर बाद ही 58,943.62 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बिकवाली होने से यह दोपहर बाद 58,446.95 अंक के निचले स्तर तक गिर गया। अंत में पिछले दिवस के 58,788.02 अंक की तुलना में 0.24 फीसदी फिसलकर 58,644.82 अंक पर आ गया।
निफ्टी भी 30 अंक बढ़कर 17,590.20 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 17,617.80 अंक के उच्चतम जबकि 17,462.55 अंक के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले सत्र के 17,560.20 अंक के मुकाबले 0.25 फीसदी उतरकर 17,516.30 अंक पर रहा।
इस दौरान नुकसान उठाने वाली कंपनियों में एसबीआई 1.83, एमएंडएम 1.73, एनटीपीसी 1.72, कोटक बैंक 1.32, विप्रो 1.12, बजाज फिनसर्व 1.06, एचडीएफसी 0.99, पावरग्रिड 0.99, रिलायंस 0.89, डॉ. रेड्डी 0.77, मारुति 0.66, आईसीआईसीआई बैंक 0.48, टेक महिंद्रा 0.47, इंडसइंड बैंक 0.36, टीसीएस 0.27, टाइटन 0.19, भारती एयरटेल 0.19, एक्सिस बैंक 0.18 और आईटीसी 0.06 प्रतिशत शामिल है।
वहीं, सन फार्मा 1.21, एशियन पेंट 1.06, टाटा स्टील 0.90, अल्ट्रासिमको 0.68, एलटी 0.67, एचडीएफसी बैंक 0.65, बजाज फाइनेंस 0.63, एचसीएल टेक 0.63, हिंदुस्तान यूनीलीवर 0.37, इंफोसिस 0.13 और नेस्ले इंडिया ने 0.10 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।