Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » भारत रिकॉर्ड पांचवीं बार बना चैंपियन, फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हराया
    अंतरराष्ट्रीय

    भारत रिकॉर्ड पांचवीं बार बना चैंपियन, फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हराया

    By Tv 36 HindustanFebruary 6, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली।भारत ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया और पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया 2000, 2008, 2012 और 2018 में विश्व कप जीत चुकी है। वहीं, 2006, 2016 और 2020 में भारतीय टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 44.5 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई।

    जेम्स रियू ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से राज बावा ने पांच और रवि कुमार ने चार विकेट झटके। जवाब में भारत ने 47.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से निशांत सिंधू 50 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शेख रशीद ने भी 50 रन की पारी खेली। दिनेश बाना ने 48वें ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

    भारतीय टीम रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में पहुंची थी। अंडर-19 में कोई भी टीम इतनी बार विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई। वहीं, यह टीम इंडिया का रिकॉर्ड लगातार चौथा फाइनल मैच भी था। भारतीय टीम के नाम सबसे ज्यादा पांच विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड भी है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार यह खिताब जीता है। भारतीय टीम इस साल विश्व कप में शानदार फॉर्म में थी। टीम ने टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से लेकर अब तक अपने सभी मैच जीते।

    मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही। इंग्लैंड टीम के छह बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। कप्तान टॉम प्रेस्ट, जॉर्ज बेल और थॉमस एस्पिनवाल समेत तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। 61 रन तक टीम ने सात विकेट गंवा दिए थे। जॉर्ज थॉमस 27 रन, जैकब बेथेल दो रन, विलियम लक्स्टन चार रन और रेहान अहमद 10 रन ही बना सके।

    इसके बाद होर्टन और जेम्स रियू ने 30 रन की साझेदारी की। होर्टन 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रियू ने जेम्स सेल्स के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड के स्कोर को 150 रन के पार पहुंचाया। रियू 95 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रवि कुमार ने एस्पिनवाल और राज बावा ने बॉयडेन को पवेलियन भेज इंग्लैंड की पारी को 189 रन पर समेट दिया। सेल्स 34 रन बनाकर नाबाद रहे

    190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शून्य पर ही पहला झटका लगा। जोशुआ बॉयडेन ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी को शून्य पर एलेक्स होर्टन के हाथों कैच कराया। इसके बाद उपकप्तान शेख रशीद ने हरनूर सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। हरनूर 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम इंडिया को अपने कप्तान यश धुल और उपकप्तान शेख रशीद से उम्मीदें थीं। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली थी।

    इसी बीच रशीद ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 94 रन की पारी खेली थी। रशीद की यह फिफ्टी 83 गेंदों पर आई। हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर रशीद पवेलियन लौट गए। उन्होंने 84 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके लगाए। रशीद ने कप्तान धुल के साथ 57 गेंदों पर 46 रन की साझेदारी की। रशीद के आउट होते ही कप्तान धुल भी आउट हो गए। वह 32 गेंदों पर 17 रन बना सके। कप्तान और उपकप्तान दोनों को जेम्स सेल्स ने पवेलियन भेजा।

    97 रन पर भारत के चार विकेट गिर गए थे। इसके बाद राज बावा और निशांत सिंधू ने 88 गेंदों पर 67 रन की साझेदारी निभाई और भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। बावा 54 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कौशल तांबे एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एस्पिनवाल ने रेहान अहमद के हाथों कैच कराया। इसके बाद सिंधू ने फिफ्टी लगाई और दिनेश बाना के साथ मिलकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया।

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india today Today latest news Today news today the
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबिग बॉस विनर तेजस्वी प्रकाश से ज्यादा इस इंसान से प्यार करते हैं करण कुंद्रा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
    Next Article पीएम मोदी आज गोवा की जनता को वर्चुअली करेंगे संबोधित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर की शुरुआत में ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर…

    November 16, 2026

    छठ महापर्व लोक आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का अनुपम संगम मुख्यमंत्री साय…

    November 16, 2026

    धान खरीदी के पहले दिन किसानों का आत्मीय स्वागत, जिले में उत्साह के साथ शुरू हुआ उपार्जन…

    November 16, 2026

    छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री देव साय ने कुनकुरी वासियों को दी 15.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…

    November 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वेदांता पावर की शुरुआत में ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर…
    • छठ महापर्व लोक आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का अनुपम संगम मुख्यमंत्री साय…
    • धान खरीदी के पहले दिन किसानों का आत्मीय स्वागत, जिले में उत्साह के साथ शुरू हुआ उपार्जन…
    • छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री देव साय ने कुनकुरी वासियों को दी 15.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…
    • सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर का आखिरी कमांडर लतीफ भट सहित 2 आतंकी ढेर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?