Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सपा का वादा: हर महीने दो पहिया वाहन मालिकों को एक लीटर पेट्रोल देंगे
    राजनीति

    सपा का वादा: हर महीने दो पहिया वाहन मालिकों को एक लीटर पेट्रोल देंगे

    By Tv 36 HindustanFebruary 8, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    लखनऊ,8 फरवरी ।समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव के लिये मंगलवार को पार्टी का घोषणा पत्र “वचन पत्र” जारी कर दिया। इसमें दो पहिया वाहन मालिकों को हर महीने एक लीटर पेट्रोल मुफ्त देने और किसान आंदोलन में शहीद हुये किसानों के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने और सांड़ की टक्कर से मरने वालों के परिजनाें को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने जैसी तमाम लोकलुभावन घोषणायें शामिल की हैं।
    श्री अखिलेश ने यहां पार्टी कार्यालय में घोषणा पत्र के मुख्य वादों का जिक्र करते हुए बताया कि सपा सरकार बनने पर किसानों की सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जायेंगी। साथ ही गन्ना की खरीद का भुगतान 15 दिन में किया जायेगा। भाजपा की तर्ज पर सपा ने भी किसान कल्याण पर जोर देते हुए 10 हजार करोड़ रुपये के अलग कोष के रूप में ‘फार्मर रिवॉल्विंग फंड’ बनाने की घोषणा की। इस कोष का इस्तेमाल किसानों को चार साल के भीतर कर्जमुक्त बनाने में किया जायेगा।
    उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिये सपा सरकार बनने पर बालिका शिक्षा पर जोर दिया जायेगा। इसके लिये लड़कियों को ‘केजी से लेकर पीजी’ तक की शिक्षा पूरी तरह से मुफ्त दी जायगी। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। साथ ही गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ‘बीपीएल परिवारों’ को साल में दो सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। साथ ही समान कार्य के लिये समान वेतन के आधार पर महिलाओं को पुरुषों के समान वेतन मिलेगा।
    सुरक्षा व्यवस्था के मामले में सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी गांव एवं कस्बे सीसीटीवी कैमरों की सुरक्षा निगरानी में एक साल के भीतर आ जायेंगे। साथ ही सभी गांवों में फ्री वाईफाई कवरेज मिलेगा। इसके अलावा सपा सरकार बनने पर गृह कर और संपत्ति कर को युक्तिसंगत बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि नौकरी पेशा लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जायेगा।
    सपा प्रमुख ने कहा कि गरीबों को भोजन देने के लिये समाजवादी थाली योजना शुरु की जायेगी। इसके तहत दस रुपये में सभी को भोजन मिलेगा।
    उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं हर महीने 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त मिलेगी। इस पर सालाना 12 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय होगा। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
    शिक्षा क्षेत्र की घोषणाओं का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा 12वीं पास छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप। स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षा पर जोर दिया जायेगा। उत्तर प्रदेश को 2027 तक शत प्रतिशत साक्षर बनाया जायेगा। हर मंडल में एक सैनिक स्कूल बनाया जायेगा। हर जिले में एक मॉडल स्कूल बनायेंगे। पर्यावरण शिक्षा को सभी स्तर पर अनिवार्य बनाया जायेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र की मुख्य घोषणाओं का जिक्र करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट तीन गुना करेंगे। साथ ही प्रदेश के सभी 18 मंडलों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेंगे। इनमें पांच सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे।
    उन्होंने कहा कि पुलिस सुधार के लिये सपा सरकार बनने पर उप्र पुलिस में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया जायेगा। अखिलेश ने कहा कि पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपद के पास ही तैनाती करने की मांग पूरी करेंगे। साथ ही पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन अवकाश देने के अलावा उनके जर्जर आवास की जगह नये आवासीय भवन बनाये जायेंगे।
    रोजगार सृजन के बारे में सपा के चुनावी वादों के बारे में अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में लगभग 11 लाख सरकारी पद रिक्त हैं, इन्हें पांच साल के भीतर भरा जायेगा। साथ ही पुलिस विभाग में भी खाली पड़े पदों को भरनेे के लिये सालों से लंबित भर्ती प्रक्रिया को शुरु किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नदी, बड़े जलाशयों और जंगल आदि हरित क्षेत्रों की सुरक्षा के लिये ‘ग्रीन फोर्स’ बनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि इन सभी उपायों से सपा सरकार कुल 22 लाख नौकरियां देगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनशे के कारोबार में लिप्त महिला गिरफ्तार, अवैध गांजा भी जप्त
    Next Article लाखो की सौगात ग्रामीणों में खुशी की लहर-जनपद अध्यक्ष देवांगन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    उगते सूरज की धरती प्रदेश की आज के दिन हुई थी स्थापना, पढ़े राज्य के बारे में अनसुने फैक्ट्स…

    February 20, 2026

    कहीं बारिश तो कहीं 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने इन 7 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट…

    February 20, 2026

    राज्यसभा के लिए लॉबिंग तेज, शरद पवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार, पार्टी से चौंका सकते हैं ये नए चेहरे…

    February 20, 2026

    आज का राशिफल मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा या आएंगी चुनौतियां जानिए 12 राशियों का हाल…

    February 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • उगते सूरज की धरती प्रदेश की आज के दिन हुई थी स्थापना, पढ़े राज्य के बारे में अनसुने फैक्ट्स…
    • कहीं बारिश तो कहीं 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने इन 7 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट…
    • राज्यसभा के लिए लॉबिंग तेज, शरद पवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार, पार्टी से चौंका सकते हैं ये नए चेहरे…
    • आज का राशिफल मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा या आएंगी चुनौतियां जानिए 12 राशियों का हाल…
    • AI समिट के बीच सियासी संग्राम, किसने जारी किया कौन सा वीडियो स्पीकर विवाद पर नोटिस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?