Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भूतपूर्व सैनिक संगठनों एवं राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ के मध्य विशेष बैठक
    RAIPUR

    भूतपूर्व सैनिक संगठनों एवं राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ के मध्य विशेष बैठक

    By Tv 36 HindustanFebruary 9, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होती है राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक


    रायपुर, 9 फरवरी । छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों, शहीदों के परिवारों के कल्याण और उनके पुनर्वासन को लेकर संचालनालय, सैनिक कल्याण, रायपुर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर के तत्वाधान में राज्य के पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक सैनिक कल्याण परिषद के नवनिर्मित सभागार में 8 फरवरी को आयोजित की गई इस प्रथम बैठक की अध्यक्षता संचालक संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा विशिष्ट सेवा मेडल ने की। बैठक का संचालन कैप्टन अनुराग तिवारी, भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर ने किया। बैठक में राज्य शासन के गृह विभाग का प्रतिनिधित्व श्री एफ केरकेट्टा,उप सचिव गृह विभाग ने किया।
    प्रतिवर्ष माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में सैनिकों के कल्याण से संबंधित बातों और संबंधित मुद्दों को रखा जाता है। इस बैठक में रक्षा मंत्रालय और सेना के अधिकारी भी मौजूद होते हैं।इस बार की वार्षिक बैठक जल्द ही आयोजित होने वाली है और उसी की तैयारियों को लेकर ये विशेष बैठक आयोजित की गयी थी।
    इस बैठक में राज्य के सभी भूतपूर्व सैनिक संगठनों को भी शामिल किया गया था। बैठक में इनसे संबंधित मुद्दे तथा उनपर निर्भर परिवारों की समस्याओं की चर्चा विस्तार से की गयी। बैठक में विभिन्न भूतपूर्व सैनिक संगठनों के 40 प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक में जिला सैनिक बोर्ड के 4 अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित थे जबकि 6 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वर्चुअल मोड में बैठक में उपस्थित हुए। बैठक में रिटायर कर्नल रैंक के अधिकारी तथा सेना से संबंधित छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा क्षेत्र के अन्य अधिकारी भी भूतपूर्व सैनिक संगठनों की तरफ से उपस्थित थे।
    बैठक में भूतपूर्व सैनिक संगठनों के सामने आ रही विभिन्न प्रकार की परेशानियों की चर्चा की गयी। इसके साथ ही शहीद परिवारों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया एमाउंट, भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण, वीरता पुरस्कार में दी जाने वाली राशि में बढ़ोत्तरी और राज्य में भूतपूर्व सैनिकों के लिए नौकरियों की संभावनाओं पर विचार किया गया।
    ऐसा पहली बार हुआ था कि एक साथ 14 भूतपूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि संगठित हुए थे और उनकी बैठक हुई। इस बैठक की कार्यसूची को विधिपूर्वक राज्य के सभी संगठनों से सुविचार करने के पश्चात तैयार किया गया था। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी पूर्व सैनिकों सैनिक परिवारों वीर नारियों, वीर माताओं, विधवाओं एवं द्वितीय विश्व युद्ध की नारियों की समस्याओं पर सुचारू रूप से विचार, चर्चा और उनका समाधान निकालना था।
    भूतपूर्व सैनिकों को पहले ही राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा शहीदों के परिजनों और उन पर निर्भर परिवारों के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जिसमें स्कालरशिप, चिकित्सा सुविधा और जरूरतमंदों के लिए वित्तीय सहायता शामिल है, की जानकारी दी गयी थी। अपनी तरह की इस पहली बैठक में जिसमें सभी जिला सैनिक कल्याण संगठन, भूतपूर्व सैनिक शामिल थे, इसको लेकर सभी ने अपनी खुशी जाहिर की और राज्य सैनिक बोर्ड के संचालक को बधाई दी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पालिका कांकेर के घड़ी चौक में स्थापित शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण किया
    Next Article कलेक्टर ने शासकीय जिला अस्पताल में तैयार किए जा रहे उच्च तकनीक से लैस ‘हमर लैब’ का किया निरीक्षण
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : सीएम साय…

    May 10, 2026

    ये केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम सीएम साय…

    May 10, 2026

    ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया ये संगीन आरोप…

    May 10, 2026

    आज यहां भिड़ेंगे RCB और मुंबई इंडियंस, IPL मैच पर छाया बारिश का साया, आज भी गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा…

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • PM मोदी ने आखिर ऐसा क्यों कहा पेट्रोल-डीजल बचाएं, वर्क फ्रॉम होम करें हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं…
    • इन ऐप्स के सहारे फैल रहा आतंक, कश्मीर से चौंकाने वाला खुलासा…
    • दुनिया में बढ़ते ईंधन संकट पर PM अलर्ट, देशवासियों से बोले- अब ये काम करना होगा…
    • देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : सीएम साय…
    • अब इस जिले होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?