नई दिल्ली, 9 फरवरी । यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’ जारी किया. प्रियंका गांधी इस मौके पर मौजूद रहीं. इस मेनिफेस्टो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया है. यह कांग्रेस के घोषणापत्र का तीसरा हिस्सा है. छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या से किसानों को मुक्ति दिलाने के लिये ‘गोधन योजना’ शुरू करेंगे, इसके तहत सरकार किसानों से दो रुपये प्रति किलो ग्राम की दर से गोबर खरीदेगी।
कांग्रेस पार्टी का दावा है कि उनके नेताओं ने जनता के मुद्दों को समझा है और उन्हें घोषणापत्र में शामिल किया है. इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए ‘युवा विधान’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान’ घोषणा पत्र जारी कर चुकी है.
प्रियंका ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है. इनको तीनों घोषणापत्र में शामिल किया गया है.
‘उन्नति विधान’ की खास बातें
- किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा, सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ऐसा होगा
- 2500 में गेंहू धान- 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा
- बकाया बिजली बिल माफ होगा
- कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को 25 हजार
- 20 लाख सरकारी रोजगार दिलाएंगे, पूरा खाका तैयार है, 12 लाख सरकारी पद खाली, बीजेपी सरकार ने भर्ती नहीं की
- 40 फीसदी रोजगार महिलाओं को आरक्षण के तहत दिए जाएंगे
- कोई भी बीमारी होगी तो 10 लाख तक का इलाज मुफ्त
- आवारा पशु से होने वाले नुकसान पर 3 हजार का मुआवजा
- गो धन योजना के तहत गोबर को 2 रुपये किलो से खरीदा जाएगा
- मध्यम वर्ग को किफायती आवास देंगे
- ग्राम प्रधान का वेतन 6 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाएंगे
- कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा मिलेगा
- स्कूल फीस को बढ़ने से रोकेंगे
- शिक्षकों के खाली 2 लाख पद भरे जाएंगे
- एडहॉक शिक्षकों, शिक्षामित्रों को अनुभव अनुसार नियमित किया जाएगा
- कारिगरों, बुनकरों के लिए विधान परिषद में एक आरक्षित सीट
- पूर्व सैनिकों के लिए विधान परिषद में एक सीट
- पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करेंगे
- दिव्यांग लोगों के लिए 3 हजार का मासिक पेंशन
- मुहिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपथ में पोस्टिंग की अनुमति देंगे