Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तेलंगाना सीएम से मिलेंगे आईफा सुप्रीमो डॉ त्रिपाठी व किसान नेता
    RAIPUR

    तेलंगाना सीएम से मिलेंगे आईफा सुप्रीमो डॉ त्रिपाठी व किसान नेता

    By Tv 36 HindustanFebruary 9, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, 9 फरवरी । तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर से “अखिल भारतीय किसान महासंघ” (आईफा) के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजाराम त्रिपाठी की अगले हफ्ते बुधवार को हैदराबाद में मुलाकात होने जा रही है। बैठक में खेती किसानी के विभिन्न जरूरी प्रादेशिक तथा राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। डॉ त्रिपाठी प्रदेश के किसानों से संबंधित कई कार्यक्रमों में शिरकत भी करेंगे। इसी तारतम्य में उनकी मुख्यमंत्री से बैठक भी प्रस्तावित है। डॉक्टर त्रिपाठी तेलगाना प्रदेश के किसान नेताओं व मुख्य रूप से देश के हल्दी उत्पादक किसान संगठन के उपाध्यक्ष कोटपति नरसिंहम नायडू के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। इस दरमियान प्रदेश प्रदेश के किसान नेताओं के साथ आईफा के दक्षिणी क्षेत्र संयोजक वरिष्ठ किसान नेता जयपाल रेड्डी भी प्रमुख रूप से डॉ त्रिपाठी के साथ होंगे।
    अखिल भारतीय किसान महासंघ ने वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए पेपरलेस यूनियन बजट 2022 को किसानों के लिए होपलेस तथा “जीरो अपार्चन्यूटी बजट” कहा है। उल्लेखनीय है कि तेलगाना के मुख्यमंत्री ने भी यूनियन बजट की कड़ी मुखालफत की है‌ इसके अलावा तेलगाना प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के किसानों के हितों में घोषणा की गई कई योजनाओं तथा नवाचारों की भी मौके पर जाकर समीक्षा की जाएगी तथा इन योजनाओं का प्रदेश के किसानों को सचमुच में कितना फायदा मिला है इसका निष्पक्ष आकलन भी किया जाएगा। डॉ त्रिपाठी अन्य किसान नेताओं के साथ कालेश्वरम उदवहन सिंचाई योजना का भ्रमण करेंगे तथा योजना से लाभान्वित,प्रभावित किसानों से भी मुलाकात करेंगे। बहुचर्चित रायथु बंधु योजना का भी कितना लाभ वहां के किसानों तक पहुंच रहा है यह भी किसान नेता मौके पर जाकर देखेंगे।
    अखिल भारतीय किसान महासंघ के तेलगाना इकाई की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा इस दरमियान हो सकती है। केंद्र सरकार के द्वारा देश के किसानों के साथ समझौता करने के बाद धोखा देने से पूरे देश के किसानों में में नाराजगी है तथा एक बार फिर से पूरे देश के किसान केंद्र सरकार के विरुद्ध लामबंद हो रहे हैं। डॉ त्रिपाठी के दक्षिणी प्रदेशों की यात्रा को इसी रणनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस बार के किसान आंदोलन में दक्षिण के दक्षिणी राज्यों के किसानों की भूमिका कितनी प्रभावी होगी या तो आने वाला वक्त ही बताएगा पर इतना तो तय है कि देश भर के किसान संगठनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रभावी कानून तथा अपनी अन्य क्षेत्रीय तथा केंद्रीय लंबित मांगों को लेकर कोई न कोई खिचड़ी अवश्य पक रही है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleUP : कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, छत्तीसगढ़ की तर्ज पर यूपी में ‘गोधन योजना’ , बिजली बिल हाफ-किसानों का पूरा कर्ज 10 दिन में माफ करने का वादा
    Next Article टेलीविजन पर्दे की मशहूर राम-सीता की जोड़ी गुरमीत, देबिना ने दी खुशखबरी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनगणना 2027 प्रथम चरण का काम आज से 6 राज्यों में घर-घर शुरू हुआ जानिए क्या-क्या पूछा जा रहा है…

    May 2, 2026

    सांसद का जन्मदिन बना जन-उत्सव, 24 घंटे उमड़ा जनसैलाब…

    May 2, 2026

    आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…

    May 1, 2026

    योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनगणना 2027 प्रथम चरण का काम आज से 6 राज्यों में घर-घर शुरू हुआ जानिए क्या-क्या पूछा जा रहा है…
    • शनिवार के अचूक उपाय शनि देव को प्रसन्न करने के सरल तरीके, दूर होंगे आपके हर कष्ट और बढ़ेगा भाग्य…
    • मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सीएम मोहन यादव को दिया निमंत्रण; इन मुद्दों पर हुई चर्चा…
    • सांसद का जन्मदिन बना जन-उत्सव, 24 घंटे उमड़ा जनसैलाब…
    • आज के राशिफल आज का दिन खास शनि देव की कृपा से इन राशियों की खुलेगी किस्मत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?