बलौदाबाजार, 11 फरवरी । पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व उनकी आर्थिक समृद्धि बढाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने अनुकरणीय पहल करते हुए पुलिस महिला कल्याण सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया है जहाँ पुलिस परिवार की महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जायेगा साथ ही पुलिस के जवानो एवं अधिकारियों के वर्दी सिलने का काम दिया जायेगा. सिलाई से मिलने वाली राशि उनको प्रदान की जायेगी जिससे उनकी आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगी. केंद्र मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं मे इससे खुशी व्याप्त है और वे पुलिस अधीक्षक के इस पहल के लिये धन्यवाद दे रही है जिन्होंने उनको आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक समृद्धि बढाने के बारे मे पहल की है.

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले मे अभी तक पुलिस वर्दी की सिलाई विभिन्न महिला समुह करती थी जिस पर यह विचार किया गया कि क्यों न हम अपने ही पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये और उनको आर्थिक रूप से समृद्धशाली बनाये जिसको लेकर सिलाई प्रशिक्षण सेंटर का शुभारंभ किया गया है साथ ही पुलिस की कैंटीन का भी विस्तार किया जा रहा है ताकि उन्हें बाजार से कम कीमत पर जरूरत के सामान उपलब्ध कराया जा सके. इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी और बचत भी होगा.