Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने इस खिलाड़ी को वापस पाने के लिए दिए है 14 करोड़ , CSK को दिलाई थी ट्रॉफी
    खेल

    महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने इस खिलाड़ी को वापस पाने के लिए दिए है 14 करोड़ , CSK को दिलाई थी ट्रॉफी

    By Tv 36 HindustanFebruary 12, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: आईपीएल मेगा ऑक्शन का आयोजन बेंगलोर में किया जा रहा है. इसमें में सीएसके ने एक स्टार खिलाड़ी को खरीदने के लिए बड़ी कीमत चुकाई है. इस खिलाड़ी ने अपने दम पर सीएसके को ट्रॉफी दिलाई थी. ये खिलाड़ी गेंद और बल्ले से मैच बदलने में माहिर है. इस खिलाड़ी ने अपने दम पर सीएसके को आईपीएल 2021 का खिताब दिलाया था. 

    इस खिलाड़ी को सीएसके ने वापस पाया 

    सीएसके ने स्टार ऑलराउंडर दीपक चाहर के लिए 14 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में वापस बुला लिया है. चाहर ने आईपीएल 2021 में शानदार खेल का नजारा पेश किया था. उनके खेल का तोड़ किसी के पास नहीं था. वह गेंद और बल्ले से टीम को योगदान देने में माहिर खिलाड़ी हैं. सीएसके ने अपने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर दीपक चाहर को खरीदा है.

    सीएसको अपने दम पर बनाया चैंपियन 

    दीपक चाहर (Deepak Chahar) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की तरफ से खेलते हैं.  उन्होंने आईपीएल (IPL) 2021 में कुल 15 मैचों में 14 विकेट लिए थे. जब भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को विकेट की जरूरत होती थी. तब वह चाहर का नंबर घुमा देते थे. चाहर ने आईपीएल (IPL) के कुल 69 मैचों में 59 विकेट हासिल किए हैं. उनकी धारदार गेंदबाजी को खेलना बल्लेबाजों के लिए ऐसा था, जैसे लोहे के चने चबाना. पिछले कुछ सालों में वह टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं. 

    खरीदने के लिए हुई जबर्दस्त जंग 

    टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीपक चाहर के लिए टीमों में जबरदस्त रेस देखने को मिली. 2 करोड़ रुपये से शुरू हुई दीपक चाहर की बोली देखते ही देखते करोड़ों में चली गई. चेन्नई, राजस्थान, दिल्ली की ओर से दीपक चाहर पर बोली लगाई गई. लेकिन अंत में एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में दीपक को खरीद लिया, पिछले सीजन में भी वह इसी टीम के साथ थे. अब तक 63 मैच खेले हैं जिसमें उनके 59 विकेट हैं. 2016 से दीपक चाहर आईपीएल खेल रहे हैं.

    हैंट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज 

    दीपक चाहर (Deepak Chahar) अपनी किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. डेथ ओवर्स में वह कातिलाना गेंदबाजी के साथ विकेट निकालकर देते हैं. चाहर गेंदबाजी के साथ-साथ धाकड़ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं उन्होंने 5 वनडे मैचों में 6 विकेट लिए और उन्होंने श्रीलंका (SriLanka) के खिलाफ 87 रनों की तूफानी पारी भी खेली थी. टी20 क्रिकेट में वह भारत की तरफ से हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं. चाहर ने बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ मैच में 6 विकेट लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

    Post Views: 0

    Hind news Hindi film Hindi khabar Hindi news hindinews india Sports news today Today latest news Today news today the
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआलिया भट्ट ने किया खुलासा, पहले ही कर चुकी हैें रणबीर कपूर से शादी!
    Next Article धोखाधड़ी के दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करने में जीपीएम पुलिस को मिली सफलता
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…

    March 9, 2026

    301 रैंक वाली कौन आखिरकार UPSC ने बता दी असलियत, जानिए किसका दावा निकला फर्जी…

    March 9, 2026

    अब लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी और 200 MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स…

    March 9, 2026

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल, अमेरिका और इजराइल ने खाई थी मारने की कसम, अब तक इतनेलोगों की मौत…

    March 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…
    • 301 रैंक वाली कौन आखिरकार UPSC ने बता दी असलियत, जानिए किसका दावा निकला फर्जी…
    • अब लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी और 200 MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स…
    • ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल, अमेरिका और इजराइल ने खाई थी मारने की कसम, अब तक इतनेलोगों की मौत…
    • काले धुएं में घुट रही रायपुर की सांसें, कुंभकरण की नींद में पर्यावरण विभाग — किसके संरक्षण में चल रहा ‘धुआं खेल’?”
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?