त्रिलोचन चक्रवर्ती
कोरिया छ गढ़
-कोरिया -बैकुंठपुर -भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश के सह प्रभारी एवं बिहार सरकार मे पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन का आज कोरिया जिले के भाजपा कार्यालय मे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया |

इस अवसर पर कोरिया जिले के भारतीय जनता पार्टी संघठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, इस बैठक में उपस्थित जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप जुदेव, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल, के अध्यक्षता मे यह बैठक संपन्न हुई, सह प्रभारी नितिन नवीन ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए जिले के संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की, उन्होने कहा कि जिले के सभी मंडलों के सभी बुथो के शक्ति केंद्रों स्तर पर गठन व संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमो को सफ़ल बनाने के लिए सभी पदाधिकारीयो को दिशा निर्देश दिया |

इस अवसर पर कोरिया जिले के भारतीय जनता पार्टी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, , छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन के प्रवास पर आने से भारतीय जनता पार्टी के संगठन एवं कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी, सह प्रभारी नितिन नवीन के आगमन से जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी और पार्टी को और मज़बूती प्रदान करेगी, छत्तीसगढ़ सह प्रभारी ने कहा कि मौजूदा छ गढ़ की सरकार भ्रष्टाचार एवं माफियाओं के संरक्षण में काम कर रही है, उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आने वाले दिनों में जनता सबक सिखाएगी, इसका भी जिक्र उन्होंने किया।

उन्होने कहा कि आने वाले आगामी चुनाव में जनता भुपेश सरकार को सबक सिखायेगी, एवं कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फ़ेकेगी, उन्होने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि आने वाली चुनाव के लिये सभी कार्यकर्ताओं को अभी से लग जाने की बात कही, उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार के भ्रस्टाचार को जनताओ के बीच जाकर उजागर करना है , और भारतीय जनता पार्टी के मोदी सरकार के जन कल्याण कारी योजनाओ को जन जन तक पहुंचाना है,

सह प्रभारी ने कहा कि जनता के बीच जाकर ज्यादा से ज्यादा जनसम्पर्क बनाते हुये मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता के बीच जाकर बताये और उनके योजनाओं का लाभ जनता को ज्यादा से ज्यादा मिले उसकी कोशिश करे, उन्होने सभी भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी व मंडल के पदाधिकारी को निर्देशित किया कि संगठन द्वारा तय की गई सभी कार्यो को जल्द् से जल्द् पुरा किया जाय, सभी मंडल के अध्यक्ष को निर्देशित किया कि पन्ना प्रभारी की सूची जल्द से जल्द जिला अध्यक्ष को सौपने का निर्देश दिया, इस बैठक में उपस्थित प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी दीपक पटेल, पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाडे, प्रदेश कार्यसमिती सदस्य अनिल केशरवानी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री चंपा देवी पावले, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे ,जनपद पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज यादव, जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, जिला महामंत्री जमुना पांडे, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह जिले के पदाधिकारी गण ,सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री,सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अनेको पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण, भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
