Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ : माफ़ियाओं, ट्रांसपोर्टर्स और पुलिस की साँठगाँठ से कोयला की तस्करी पर हेराफेरी रोजाना लाखो रुपए प्रति ट्रक से अधिक मूल्य का कोयला चोरी : संजय श्रीवास्तव
    अपराध

    छत्तीसगढ़ : माफ़ियाओं, ट्रांसपोर्टर्स और पुलिस की साँठगाँठ से कोयला की तस्करी पर हेराफेरी रोजाना लाखो रुपए प्रति ट्रक से अधिक मूल्य का कोयला चोरी : संजय श्रीवास्तव

    By Tv 36 HindustanFebruary 16, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर Raipur : भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि माफ़ियाओं, ट्रांसपोर्टर्स और पुलिस की साँठगाँठ से अब ऑक्शन के कोयला की तस्करी कर भारी हेराफेरी और रोजाना लाखो रुपए (प्रति ट्रक) से अधिक मूल्य का कोयला चोरी करके पार किए जाने के खुलासे के बाद प्रदेश सरकार का भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र बेनक़ाब हो गया है।

    श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस इस ओर से जिस तरह आँखें मूंदकर इस अवैध कृत्य को अनदेखा कर रही है, उससे यह यह साफ़ साबित हो रहा है कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में ये सब अवैध काम चल रहे हैं।भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सरगुजा ज़िले की महान-3 कोल माइंस में ऑक्शन का कोयला माफ़ियाओं द्वारा ट्रांसपोर्टर्स के साथ मिलीभगत कर उसे पहले कोल डिपो ले जा रहे हैं और फिर घटिया कोयला लोड कर उसे संबंधित कम्पनियों को भेज रहे हैं।

    श्रीवास्तव ने हैरत जताई कि इस काम में जिन ट्रकों का इस्तेमाल हो रहा है, उस ट्रक, उसके डाला और चेसिस का नंबर एकदम अलग और अलग-अलग राज्यों का होता है, परंतु बावज़ूद इसके पुलिस राजनीतिक दबाव में ऐसे ट्रकों को छोड़कर ख़ुद इस गोरखधंधे में संलिप्त प्रतीत हो रही है। इसके अलावा उक्त माइंस से प्रतिदिन 50 ट्रक कोयला लोड होता है और इस मान से रोजाना 25 से 50 लाख रुपए मूल्य का कोयला चोरी से पार हो रहा है। माह में इस तरीक़े से लगभग न्यूनतम 7.5 करोड़ रुपए का कोयला पार किया जा रहा है।

    श्रीवास्तव ने सवाल किया कि हर माह इस माइंस से साढ़े सात करोड़ रुपए का कोयला चोरी से पार हो रहा है, तो प्रदेश सरकार यह साफ़ करे कि इस चोरी में उसका कितना हिस्सा है? दिल्ली कितना भेज रही है? छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को इसमें कितना हिस्सा मिल रहा है। श्रीवास्तव ने कहा कि देश-प्रदेश में एक ओर उद्योगों में कोयला संकट का शोर मचाया जा रहा है, वहीं कोयले की तस्करी, चोरी और दलाली का शर्मनाक खेल चल रहा है।

    प्रदेश में ऐसा अब कोई काम नहीं बचा है, जिसे इस निकम्मी प्रदेश सरकार ने माफ़ियाओं के हवाले न किया हो। इस काम में 25 रुपए प्रति क्विंटल बतौर कमीशन कांग्रेस के खाते में जाना यह साबित करता है कि कांग्रेस और भूपेश-सरकार पूरी तरह माफ़ियाओं के साथ खड़ी है। श्रीवास्तव ने सवाल किया कि क्या प्रदेश की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को माफ़ियाओं के हाथों बेचकर या माफ़ियाओं के हवाले करके कहीं भागने की फ़िराक़ में है? आख़िर प्रदेश सरकार अपने ही प्रदेश के लोगों के साथ गद्दारी करने पर आमादा क्यों नज़र आ रही है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरायपुर में कोविड-19 उपचार के लिए बने सेंटर्स में मामूली चीजों के लिए 79 लाख 90 हजार 162 रुपए सिर्फ किराए में BJP ने PM मोदी से की शिकायत
    Next Article छत्तीसगढ़ : चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में स्टाफ नर्स पद के लिए निकाली गई भर्ती देख फुल डिटेल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी

    February 20, 2026

    वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…

    February 20, 2026

    एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…

    February 20, 2026

    अब फ्रांस – मैक्रों का बॉलीवुड स्टाइल विदाई मैसेज, ‘धुरंधर’ गाने से इंटरनेट पर तहलका…

    February 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी
    • वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…
    • एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…
    • अब फ्रांस – मैक्रों का बॉलीवुड स्टाइल विदाई मैसेज, ‘धुरंधर’ गाने से इंटरनेट पर तहलका…
    • अब पहले रिचार्ज, फिर बिजली प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में लागू होगी प्रीपेड सिस्टम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?