
अक्सर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। इन वायरल चीजों पर मीम्स की बाढ़ आ जाती है। कभी “सोनम गुप्ता बेवफा है” और ‘रासोड़े में कौन था’ के मीम्स जमकर वायरल हुए थे। इसी कड़ी में अब ‘राशि बेवफा है’ खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ‘ये राशि है कौन’? नोट में ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ वायरल होने के बाद अब ‘राशि बेवफा है’ वायरल हो रहा है। 20 रुपये के नोट की एक तस्वीर जिसपर लिखा है ‘राशि बेवफा है’ Twitter पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर इस नोट की तस्वीर छाने के बाद इसपर तरह-तरह के Mems बनने लगे।