सतना, 17 फरवरी। मध्यप्रदेश के सतना जिले मे आज एक घरेलू विवाद के चलते एक ससुर ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपनी पुत्रवधू की हत्या कर दी।
आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रामपुर पुलिस सूत्रों के अनुसार नारायणपुर गांव मे घरेलू विवाद के चलते शिवचरण केवट नाम के व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपनी पुत्रवधू रानी केवट को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के समय बहू बाल्टी कुएं पर पानी भरने जा रही थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे ससुर ने पीछे से वारकर अपनी बहू की जान ले ली।