बेमेतरा :– पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल जिला बेमेतरा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार निरीक्षक दुलेश्वर चन्द्रवंशी को थाना प्रभारी नवागढ़, निरीक्षक चन्द्रदेव वर्मा को थाना प्रभारी साजा तथा निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी को थाना प्रभारी चंदनू बनाया गया है। वहीं निरीक्षक जनक साहू को थाना प्रभारी दाढ़ी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह उप निरीक्षक कृष्णकुमार छत्री को थाना नवागढ़ से चौकी प्रभारी संबलपुर, उप निरीक्षक दीनानाथ सिन्हा को थाना बेमेतरा से चौकी प्रभारी देवरबीजा तथा उप निरीक्षक रेशमलाल भास्कर को थाना बेमेतरा से रक्षित केन्द्र बेमेतरा पदस्थ किया गया है।
