
लखनऊ Lakhnow : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। नौ जिलों की 59 सीटों पर 624 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की कतार नजर आने लगी है। मतदाता काफी उत्साह में दिख रहे हैं। वे मतदान शुरू होने के पहले ही अपने केंद्र पर पहुंच गए और कतार में लगकर वोट डाल अपनी पारी का इस्तेमाल कर रहे हैं।