Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 27 फरवरी से, 2,35,792 बच्चों की पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
    छत्तीसगढ

    राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 27 फरवरी से, 2,35,792 बच्चों की पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    By Tv 36 HindustanFebruary 23, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सक्ती, 23 फरवरी। जांजगीर-चांपा जिले में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 27 फरवरी से संचालित किया जाएगा। अभियान में जिले के शून्य से 5 वर्ष तक उम्र के 2 लाख,35 हजार 792 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने अभिभावकों से शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने की अपील की है। जांजगीर को पोलियोमुक्त जिला बनाने कलेक्टर ने पंचायत, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संगठनों, जागरूक नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने सहयोग करने का अनुरोध किया है।
    27 फरवरी को पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिन बूथों के माध्यम से जिले के शहरी क्षेत्रों के 37,300 और ग्रामीण क्षेत्रों के 1 लाख 98 हजार 492 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
    आगामी 27 फरवरी से संचालित तीन दिवसीय अभियान में प्रथम दिवस पर बूथों में और शेष दो दिवस अर्थात 28 और 29 फरवरी को घर-घर भ्रमण कर 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिले के शहरी क्षेत्रों में 37,300 बच्चे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 1,98,492 इस प्रकार कुल कुल 2,35,792 बच्चों को पोलियो ड्राप्स से लाभान्वित किया जाएगा।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे ने बताया कि जिले में 1,560 बूथ 36 ट्रांजिट दल 30 मोबाइल यूनिट बनाई गई है।
    विकासखण्ड नवागढ़ में 254 बूथ, अकलतरा 155 बलौदा 161, पामगढ़ 155, बम्हनीडीह 148, सक्ती 182 मालखरौदा 147, जैजैपुर 184 एवं डभरा 174 बूथ बनाये गये है। ट्रांजिट टीम बस स्टैन्ड एवं रेल्वे स्टेशनों पर कार्यरत रहेंगे। मोबाइल टीमों द्वारा क्षेत्रों में भ्रमण कर बाहर के स्लम बस्ती क्षेत्रों मजदूरी करने वालों की अलग बसाहट, ईंट भट्ठा, गिटटी खदानों, नदी किनारे अलग से बसाहटों, ग्रामों के दूरस्थ स्थान, घुमन्तू जनसंख्या की बसाहट आदि स्थानों पर रहने वालों के बच्चों को खोजकर पोलियो दवा पिलाई जावेगी।

    उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने राजस्व, महिला बाल विकास शिक्षा विभाग, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग, मितानिनों, ग्राम के कोटवार, निजी चिकित्सालय, सामाजिक कार्यकर्ता, सरपंच, पंच, पार्षद विगत वर्ष की भांति सहयोग लिया जायेगा। मॉनिटरिंग के लिए 210 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा राज्य, जिला, विकासखण्ड और सेक्टर स्तर के अधिकारियों द्वारा पल्स पोलियो अभियान की सतत् मॉनिटरिंग की जाएगी।

    कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. आर. बंजारे द्वारा आम नागरिकों से अपील कर कहा है कि अपने निर्धारित आयु के बच्चों को पोलियों कि दो बूंद दवा पिलाकर जिले को पोलियो मुक्त अभियान सफल बनाने अपना अमूल्य योगदान दें।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article2007 की तरह इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे: मायावती
    Next Article राजिम माघी पुन्नी मेला में महिला बाल विकास की विभागीय प्रदर्शनी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?