बैतूल, 23 फरवरी । मध्यप्रदेश के बैतूल में आज सुबह दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस की एक जनरल बोगी में आग लग लगने से हड़कंप मच गया।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे जब दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस बैतूल स्टेशन पहुँचने वाली थी कि उसके पहले ही एक जनरल बोगी में आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ट्रेन को स्टेशन से कुछ दूरी पर रोका गया। ट्रेन रुकते ही यात्री कोच से बाहर आकर पैदल स्टेशन पहुंचे। ट्रेन को स्टेशन तक लाया, यहाँ फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। करीब आधा घण्टे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। आगजनी की घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। आग लगने का कारण अज्ञात है।