
रायपुर : कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा,छात्रों को एयरलिफ्ट करने की खबर राहत भरी है,केंद्र सरकार को यह पहल पहले ही करनी थी,लगातार देश भर के पालकों ,प्रदेश भर के पालक भी मांग कर रहे थे लेकिन केंद्र सरकार कान में तेल डालकर बैठी हुई थी,यह कदम यदि पहले उठाया जाता तो आज जैसी भयावह स्थिति नहीं बनती,खैर देर आए दुरुस्त आए,हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि एयरलिफ्ट की संख्या और बढ़ाई जाए ,ताकि जल्दी से जल्दी छात्रों को वापस लाया जा सके