
रायपुर Raipur : रूस-यूक्रेन के बीच लगातार युद्ध जारी है। वहीं यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र फंसे हुए हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ के छात्र भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के छात्रों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार रात विदेश मंत्री एस.जयशंकर से फोन पर बातचीत की। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए अपील की है।वहीं विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने सीएम भूपेश को आश्वासन दिया है कि वे इसके लिए कार्य कर रहे हैं। सीएमओ की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से दूरभाष पर चर्चा कर यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सकुशल रिहाई हेतु हरसंभव प्रयास किए जाने का आग्रह किया।