
इंदौर INDOR : बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंटट वाइस प्रेसीडेंट की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पुणे जाने के लिए युवती ने साथी से पांच हजार रुपये मांगे थे। रुपये नहीं देने पर झगड़ा हुआ और उसने फांसी लगा ली थी।बता दें कि कुछ दिन पहले बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट शगुन सचदेवा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका पुणे में पदस्थ थी और इंदौर में अपने लिव इन पार्टनर अक्षय भाटिया के साथ रहती थी। शगुन को नौकरी ज्वाइन करने पुणे जाना था। वह चाहती थी कि अक्षय भी वहीं चलकर रहे लेकिन अक्षय ने पुणे जाने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद अक्षय घर से बाहर चला गया और शगुन ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि अक्षय और शगुन का विवाद होता रहता था। दो साल से दोनों लिव इन में रह रहे थे। इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है।