
रायपुर Raipur : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार शाम नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री बघेल शाम 5 बजे विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम बघेल शाम 7 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली पहुंचेंगे। यहां से सीएम बघेल शाम 7:25 बजे कार से छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे।
