
इससे पहले YouTube ने रूसी मीडिया RT समेत कई दूसरे रूसी चैनल की कमाई पर रोक लगा दी थी. इन सभी चैनल्स की YouTube Ads के जरिए होने वाली कमाई बंद कर दी गई है. Facebook ने भी रूस पर इसी तरह का कदम उठाया है, जिसके बाद रूस में फेसबुक के एक्सेस को सीमित कर दिया गया है.
बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच पिछले हफ्ते से युद्ध चल रहा है. वहीं रूस इस हमले को स्पेशल ऑपरेशन बता रहा है. दोनों देशों के बीच युद्ध रियल वर्ल्ड के साथ ही साइबर वर्ल्ड में भी चल रहा है. रूस पर हमला करने के लिए Ukraine ने IT Army का ऐलान किया है. शनिवार को यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री Mykhailo Fedorov ने इसकी जानकारी दी थी.
उन्होंने बताया कि हम एक IT Army बना रहे हैं जिसमें सभी के लिए कुछ टास्क हैं. इसके लिए उन्होंने डिजिटल टैलेंट को साथ आने के लिए भी कहा. अपने ट्वीट में Mykhailo Fedorov ने एक Telegram चैनल का लिंक भी शेयर किया था, जिसमें कई रूसी वेबसाइट्स की जानकारी शामिल थी. इस लिंक में 31 स्टेट ऑर्गेनाइजेशन और बिजनेस साइट्स की जानकारी थी. वहीं साइबर अटैक से रूस भी अछूता नहीं है.