
शासकीय ईवीपीजी कॉलेज कोरबा में चल रही युवा विधिक जागरूकता शिविर में आज दिनांक 1 मार्च 2022 को बी पी वर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा कोरबा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा श्रीनिवास तिवारी एडीजे एफटीसी कोरबा एवं हरीश चंद्र मिश्र द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक लाइक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा के द्वारा युवा छात्र छात्राओं को विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से जानकारी देते हुए विधिक आवश्यकता के बारे में कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को न्याय प्राप्त हो इस उद्देश्य से विधिक सेवा प्राधिकरण गठन किया गया है ।

राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली नालसा राज्य स्तर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तहसील स्तर पर तालुका विधिक सेवा समिति समिति कार्य कर रही है ताकि प्रत्येक स्तर पर निशुल्क अधिवक्ता प्राप्त हो सके पॉक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि पॉक्सो एक्ट से पीड़ितों की पहचान गोपनी रखी जाती है तथा यह संगे अपराध की श्रेणी में आता है उक्त मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं अंतिम सांस तक मृत्युदंड तक का प्रधान है।
पीड़ित को शासन के द्वारा प्रति कल की राशि भी प्रदान किया जाता है जिसके लिए पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना का बनाया गया है 60 वर्ष से अधिक व्यक्तियों के लिए सीनियर सिटीजन एक्ट बनाया गया है प्रत्येक पुत्र एवं पुत्री का कर्तव्य है कि अपने माता-पिता का आवश्यक रूप से ख्याल रखें अगर जो बच्चे अपने माता-पिता का वृद्धावस्था में ख्याल नहीं रखते उनके भरण-पोषण के लिए माता पिता भरण पोषण अधिकरण में आवेदन करके भरण पोषण का खर्च ले सकते हैं इसके अतिरिक्त दिनांक 12 मार्च 2022 को होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि लोक अदालत में आपसी राजीनामा के आधार पर बकरों का निराकरण किया जाता है इसकी अपील किसी भी न्यायालय में नहीं होती है।
हरीश चंद्र द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 के द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के पूर्व उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई तथा एफ आई आर के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत कराया उक्त अवसर पर पीजी कॉलेज कोरबा प्राचार्य आर के सक्सेना सहायक प्राध्यापक विधि अनुपमा पटेल संदीप शुक्ला डॉ दिनेश श्रीवास प्राध्यापक हिन्दी पैरालीगल वॉलिंटियर सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।