कोरबा, 2 मार्च। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम राम पटेल के निर्देश पर पुलिस द्वारा अंशु पलेरिया के नकटीखार स्थित यार्ड पर छापा मारा गया जहां अवैध रूप से संग्रहित किए गए लगभग 40 टन कोयला की जप्ती कार्यवाही की जा रही है । अग्रिम कार्रवाई हेतु खनिज विभाग को सुपुर्द किया जाएगा ।

पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ प्रभावी एवम सख्त कार्यवाही हेतु सभी थानों और चौकियों में पदस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। पिछले दिनों 27 फरवरी 2022 के रात्रि में दीपका पुलिस ने ग्राम झाबर में अवैध रूप से स्टॉक किए गए करीब 120 टन कोयला जप्त किया गया है। जप्ती कोयले की कीमत लगभग 3 लाख 60 हजार थी जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सुपुर्द किया गया।