Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हम सब मिलकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना करेंगे साकार – विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत विधानसभा अध्यक्ष ने दर्री तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन एवं सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
    Uncategorized

    हम सब मिलकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना करेंगे साकार – विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत विधानसभा अध्यक्ष ने दर्री तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन एवं सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    By Tv 36 HindustanMarch 2, 2022Updated:March 2, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :- छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज दर्री तहसील के नए बनने वाले भवन का भूमिपूजन और मेजर ध्यान चंद चौक से गोपालपुर तक बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. महंत ने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की संकल्पना को हम सब मिलकर पुरा करेंगे। नागरिकों के सहयोग और एकजुटता से नवा छत्तीसगढ़ के सपना को साकार करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरबा जिले में विभिन्न विकास और निर्माण कार्य किए जा रहे है। इन कार्याे से जिले के सभी नागरिकों को लाभ मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि नए तहसील भवन बनने से नागरिकों को प्रशासनिक दृष्टि कोण से काफी सहूलियत होगी। डॉ. महंत ने कहा कि मेजर ध्यान चंद चौक से गोपालपुर तक 10 – 20 किलोमीटर सड़क निर्माण हो जाने से नागरिकों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित के लिए सदैव तत्पर हैं। नागरिकों की सेवा के लिए राज्य शासन द्वारा नित नए कार्य किए जा रहे हैं। डॉ. महंत ने कहा कि नगर और गांव के विकास को राज्य सरकार ने प्राथमिकता से आगे बढ़ाया है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के उद्देश्य से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। शासन की विभिन्न योजनाओं से नागरिकगण लाभांवित हो रहे है। तहसील भवन और सड़क निर्माण कार्य भूमि पूजन एवं शुभारंभ समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एसडीएम कटघोरा नंद पाण्डे, जनप्रतिनिधि सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, सपना चौहान, सूरज महंत, संतोष राठौर, रश्मि सिंह, एमआईसी सदस्य रोपा तिर्की, सुनील पटेल, मस्तुल कंवर, अरूण वर्मा, पार्षद दिनेश सोनी, शाहिद कुजूर, पवन गुप्ता, एल्डरमेन मनीराम साहू, पुरान दास महंत, आशीष अग्रवाल, एस. मूर्ति, गीता गभेल, सनंत दिवान, रूपा मिश्रा, परमानंद सिंह, रेखा त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर जैन, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, अजय जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सहगल, सत्येन्द्र वासन, कुसुम द्विवेदी, दुष्यंत शर्मा, सनीष कुमार, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, रश्मि सिंह, प्रदीप पुरायणे, प्रेम कुमार अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, बैद्यनाथ, राजू गोयल, सुरेश अग्रवाल, राजेन्द्र तिवारी, मदन राठौर, रामू पाण्डेय, अनिल द्विवेदी, रमेश नवरंग, विरसाय धनुवार, क्रांति यादव, सुनीता केशरवानी, रामायण दास महंत, विवेक श्रीवास, कमलेश गर्ग, अरूण वर्मा, राजेश यादव, राकेश पंकज, विनोद अग्रवाल, आर के पटेल, बी सी नामदेव, ममता अग्रवाल, डॉ एल पी साहू, सुरेन्द्र यादव, नवीन सिंह, सुरेश राठौर, कृपाराम साहू, इंदिरा नवरंग, अशोक मित्तल सहित भारी संख्या में नागरिकगण शामिल हुए।


    जिले में लगातार हो रहे विकास कार्य-राजस्व मंत्री अग्रवाल- कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा जिले के नागरिकों को लगातार विकास कार्याे की सौगात मिल रही है। राज्य शासन द्वारा पिछले तीन वर्षाे में पूरे प्रदेश में 73 तहसीलों का गठन किया गया है। कोरबा जिले में भी नए तहसील दर्री, हरदीबाजार, बरपाली, अजगरबहार तहसीलों का गठन किया गया हैं। इससे आम नागरिको को राजस्व संबंधित प्रशासनिक कार्याे में काफी सहूलियत हो रही है। राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा जिले में सड़क, ब्रीज, पुल-पुलियो निर्माण सहित सभी प्रकार के विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। नागरिकों को सुलभ आवागमन के साधन प्रदान करने के लिए सीएसईबी चौक से रूमगड़ा चौक तक सड़क का निर्माण किया जा चुका हैं। जिससे लोगों को आने जाने के लिए खराब सड़को से राहत मिल रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मेजर ध्यान चंद चौक से गोपालपुर तक सड़क निर्माण किया जाएगा। सड़क बन जाने से लोगों को बेहतर आवागमन के साधन मिलेंगे।


    उल्लेखनीय है कि दर्री बाजार के सामने नए तहसील भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया नए तहसील भवन का निर्माण 71 लाख 12 हजार रूपए की लागत से लगभग पांच हजार वर्ग फीट क्षेत्र में किया जाएगा। वर्तमान में दर्री तहसील के अंतर्गत कुल 48 गांव शामिल हैं। इसमें 30 नगरीय और 18 ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। दर्री तहसील के अंतर्गत 68 हजार 078 नागरिकगण राजस्व संबंधी सुविधाओं का लाभ ले रहे है। इसी प्रकार मेजर ध्यान चंद चौक से गोपालपुर तक 10.20 किलोमीटर सड़क का संधारण, उन्नयन कार्य, नाली निर्माण एवं जंक्शन सुधार कार्य किया जाएगा। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 149-बी के अंतर्गत आता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगौठानों में बनाए वर्मी खाद से जमीन की फसल उत्पादन क्षमता में हो रही वृद्धि, सूचना शिविर में शासकीय योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में दी गई जानकारी
    Next Article व्हाट्सएप ने 18,58,000 से ज्यादा भारतीय अकाउंट किए बैन जाने क्या है इसकी वजह
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…

    February 14, 2026

    कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…

    February 14, 2026

    सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…

    February 14, 2026

    यहां के दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन…

    February 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…
    • कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…
    • सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…
    • यहां के दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन…
    • बिलासपुर में 40 मजदूरों की 5.54 लाख मजदूरी अटकी, ठेकेदार पर भुगतान टालने का आरोप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?