
रायपुरः – छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में बन रही उत्तर और दक्षिण से आने वाली हवा अब महाराष्ट्र की ओर बढ़ गई है। इसकी वजह से प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। वहीं अब दोपहर की धूप चुभने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।heat will increase वहीं देश की बात करें तो भारत के अधिकांश हिस्सों में इस बार मार्च से मई के बीच भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है।
आईएमडी के मुताबिक पश्चिम से लेकर मध्य और उत्तर पश्चिम भारत तक के पूरे इलाके में मार्च से मई के बीच भीषण गर्मी पड़ेगी।दिल्ली और एनसीआर में सामान्य से ज्यादा तापमान रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि इतनी गर्मी के बावजूद दिल्ली की गर्मी प्रायद्वीपीय भारत, पूर्व, उत्तर-पूर्व और उत्तरी मैदान की तुलना में कम रहेगी। इसका सीधा मतलब यह है कि पूरे देश में इस बार रिकॉर्डतोड़ गर्मी का पूर्वानुमान है।