नई दिल्ली, 5 मार्च। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि अभी जो राहत मिल रही है वह भाजपा सरकार का चुनावी ऑफर है और अब चुनाव खत्म हो रहे हैं इसलिए तेल की कीमतों मे कमी का यह ऑफर भी खत्म हो जाएगा।
श्री गांधी ने ट्वीट किया , “ फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का ‘चुनावी’ ऑफर ख़त्म होने जा रहा है।”
कांग्रेस लगातार सरकार पर हमला कर रही है कि उसने चुनाव में लोगों को भ्रमित करने के लिए तेल की कीमत घटाई थी और अब चुनाव खत्म होे रहे हैं इसलिए पेट्रोल डीजल तथा रसोई के दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं।