
नई दिल्ली। आज से दूध महंगा हो गया है। पराग और अमूल () के दाम बढ़ाने के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम प्रति लीटर 2 रुपए बढ़ाए हैं। नई कीमत आज से लागू हो गया है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध बेचती है।
मदर डेयरी का टोकन वाला दूध जो पहले 44 रुपये में एक लीटर मिलता था आज से 46 रुपये में एक लीटर मिल रहा है। अल्ट्रा प्रीमियम का आधा लीटर दूध पहले 31 रुपए में मिलता था आज से यह 32 रुपए में मिल रहा है। 1 लीटर फुल क्रीम दूध जो पहले 57 रुपए में मिलता था अब वह 59 रुपए में मिल रहा है।
टोंड मिल्क की जो पहले 47 रुपये में एक लीटर मिलता था आज से 49 रुपये में एक लीटर मिल रहा है। डबल टोंड दूध जो पहले की 41 रुपये में एक लीटर मिलता था आज से 43 रुपये में एक लीटर मिल रहा है। गाय का दूध जो पहले 49 रुपए में एक लीटर मिलता था आज से 51 रुपए में एक लीटर मिल रहा है।