Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महिला क्रिकेट प्रतियोगिता : दूसरे दिन भी महिलाओं ने  अपने खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन
    कोरबा

    महिला क्रिकेट प्रतियोगिता : दूसरे दिन भी महिलाओं ने  अपने खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन

    By Tv 36 HindustanMarch 6, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महिला बाल विकास विभाग  टीम की बिंदिया ने दूसरे दिन भी लगाया अर्धशतक 28 गेंदों पर 56 रनों की खेली शानदार पारी

    दूसरे दिन बी.के. वेलफेयर सोसाइटी, टेनिस संघ कोरबा, बीआरसी कोरबा और महिला बाल विकास विभाग ने जीते अपने मैच

    कल 07 मार्च को होंगे 3 क्वार्टर फाइनल और 1 सेमी फाइनल मैच

    कोरबा :-जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिला खिलाड़ियों ने अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिलाओं ने उम्दा प्रदर्शन दिखाते हुए जोश और जुनून के साथ क्रिकेट खेला। महिलाओं के खेल प्रतिभा को देखकर दर्शकों ने भी खेल का पूरा आनंद लिया। दूसरे दिन महिला बाल विकास विभाग टीम की खिलाड़ी बिंदिया ने दूसरे दिन भी शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने राजस्व विभाग के खिलाफ खेलते हुए 28 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 56 रनों की शानदार पारी खेली। बिंदिया की बल्लेबाजी देखकर दर्शक भी खुशी से झूम उठे। दूसरे दिन चार मैच हुए। दूसरे दिन बीके वेलफेयर सोसाइटी, टेनिस संघ कोरबा, बीआरसी कोरबा और महिला बाल विकास विभाग ने अपने-अपने मैच जीते। 

    पहला मैच:  दूसरे दिन का पहला मैच बी.के. वेलफेयर सोसाइटी वर्सेस अधिवक्ता समूह के महिला टीमों के बीच सुबह 8:00 बजे खेला गया। अधिवक्ता समूह ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 24 रन ही बना पाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी.के. वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने 3 ओवरों में ही बिना विकेट गवाएं जीत हासिल कर लिया। टीम की ओर से हनी ने 16 रनों का योगदान दिया। बी.के. वेलफेयर सोसायटी की ओर से खेलते हुए शानदार दो विकेट चटकाने वाली सुषमा राज को मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। 

    दूसरा मैच:  दिन का दूसरा मैच कोरबा टेनिस संघ वर्सेस शिक्षा विभाग की महिला टीमों के बीच खेला गया। कोरबा टेनिस संघ ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। टीम की ओर से शिवरात्रि में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 23 बालों में 35 रनों का योगदान। साथ ही 2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 6 रन देकर एक विकेट भी चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षा विभाग की टीम 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 68 रन ही बना पाई। टीम की ओर से नीलिमा ध्रुव ने सर्वाधिक 39 रनों का योगदान दिया। इस प्रकार कोरबा टेनिस संघ ने यह मैच 34 रनों से जीत लिया । टीम की ओर से शिवरात्रि को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। 

    तीसरा मैच:  महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान दिन का तीसरा मैच जिला पंचायत वर्सेस बीआरसी कोरबा की महिला टीमों के बीच खेला गया। बीआरसी कोरबा की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 95 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कल्पना ने 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला पंचायत की टीम 32 रन ही बना पाई। इस प्रकार बीआरसी ने 63 रनों से यह मैच अपने नाम किया। बीआरसी कोरबा टीम की ओर से ऑलराउंड प्रदर्शन 19 रन और 2 ओवरों में 4 रन देकर दो विकेट चटकाने वाली संतोषी भोई को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।

    चौथा मैच: दिन का चौथा मैच राजस्व विभाग वर्सेस महिला बाल विकास विभाग की टीमों के बीच खेला गया। राजस्व विभाग की टीम ने पहली बैटिंग करते हुए 74 रन बनाए। टीम की ओर से विनीता ने 21 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महिला बाल विकास विभाग की टीम ने बिंदिया के लगातार दूसरे दिन अर्धशतक की बदौलत यह मैच 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। बिंदिया ने 28 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से शानदार 56 रनों की पारी खेली। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।

    07 मार्च के मैच:  कल 7 मार्च को 3 क्वार्टर फाइनल और 1 सेमी फाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला मैच  सुबह 7:30 बजे बीआरसी कोरबा वर्सेस डीएसपीएम कोरबा के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच सुबह 9:30 बजे पुलिस विभाग वर्सेस बालको की टीमों के बीच खेला जाएगा। तीसरा मैच दोपहर 3:00 बजे बीके वेलफेयर सोसाइटी वर्सेस कोरबा टेनिस संघ के बीच होगा। दिन का आखिरी और पहला सेमीफाइनल मैच शाम 6:00 बजे महिला बाल विकास विभाग और दिन के पहले मैच के विजेता टीम के बीच होगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का कोरबा प्रवास: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल
    Next Article ओड़गी निवासी महेश्वरी के लिए सक्षम योजना बनी सहारा ,,पति के मृत्यु के बाद नही था आय का कोई साधन..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गर्मी से तप रहा प्रदेश आज इन 45 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 28 मई से प्री-मानसून एक्टिविटी के संकेत…

    May 26, 2026

    आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार, राजधानी में ₹2 महंगी हुई CNG, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, जानें आज के ताजा भाव…

    May 26, 2026

    अलर्ट सड़क किनारे मिलने वाले इस रंग के सस्ते चश्मे छीन सकते हैं आंखों की रोशनी, डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी…

    May 26, 2026

    सीएम साय का किसानों के हित में बड़ा निर्णय, खेती-किसानी के लिए मिलेगा पर्याप्त डीजल, प्रतिबन्ध के बाद भी इसमें मिलेगा डीजल…

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ट्रैफिक की समस्या से त्रस्त हो रहा ये शहर, हेल्पलाइन नंबर पर 2882 शिकायतें आईं…
    • गर्मी से तप रहा प्रदेश आज इन 45 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 28 मई से प्री-मानसून एक्टिविटी के संकेत…
    • आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार, राजधानी में ₹2 महंगी हुई CNG, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, जानें आज के ताजा भाव…
    • अलर्ट सड़क किनारे मिलने वाले इस रंग के सस्ते चश्मे छीन सकते हैं आंखों की रोशनी, डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी…
    • इस राशि पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, इसे मिलेगा धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?