नई दिल्ली, 8 मार्च। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देशवासियों को महिला दिवस की बधाई दी है।
श्री कोविंद ने अपने ट्वीट में कहा , “ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है।”
उन्होंने आगे कहा , “ आइए , आज के दिन हम सब महिलाओं एवं पुरुषों के बीच असमानता को पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।
श्री मोदी ने ट्वीट किया , “ भारत हमारे देश की महिलाओं की अनेकों उपलब्धियों पर सतत गर्व करता आ रहा है। यह हमारी सरकार के लिए सम्मारन की बात है कि हमें विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का अवसर मिल रहा है।”