रायपुर/बलौदाबाजार-भाटापारा, 10 मार्च। चतुर्थ मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप के लिये छत्तीसगढ़ की टीम में अंचल के खिलाड़ी चयनित। चतुर्थ सीनियर मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप 11 मार्च 2022 से 13 मार्च 2022 तक दिल्ली में आयोजित हो रहा है । टीम के प्रशिक्षक शरद पंसारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम संजय शर्मा एवं सुधीर वर्मा के मार्गदर्शन में भाग ले रही है । ज्ञात हो कि पूर्व में प्रथम सीनियर मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया था ।
छत्तीसगढ़ की टीम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति बंछोर के साथ ही क्षेत्र के खिलाड़ी चित्ररेखा साहू, हिना यादव, स्वाति वर्मा, प्रियंका सोनी, निर्मल जांगड़े, संदीप वर्मा, प्रदीप कर्ष (सभी भाटापारा) टीम शामिल हैं । टीम में कोच शरद पंसारी है । सभी खिलाड़ियों का चयन विगत दिनों भाटापारा में आयोजित सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है स्टेट चैंपियनशिप में बलौदाबाजार-भाटापारा की टीम विजयी हुई थी।
चयनित खिलाड़ियों को जितेंद्र मिश्रा क्रीड़ा अधिकारी, राजकुमार मल, राजेन्द्र सोनी, आलोक गुप्ता , यास्मीन अफ़रोज़, सुनील यदु(गोलु), शेखर ठाकुर, मनोज गुप्ता, दीपक वर्मा, यसवंत साहू, अविचल पांडेय,समी अहमद, अभिषेक फिलिप, अमृत साहू, सोन चंद ध्रुव, फिरोज टंडन महेशवरी पंसारी, मनोज साहू ओमकुमार, पंकज,राहुल, सनप्रीत सींग, राशिद खान राहुल वर्मा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की ।