पत्थलगांव, 12 मार्च । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले पुलिस अधीक्षक ने एक पुलिस कर्मी को किसान ऋण पुस्तक के गुम होने पर शिकायत करने आये व्यक्ति के साथ ज्यादती करने पर उसे लाईन अटैच कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बगीचा थाना क्षेत्र में पदस्थ एक आरक्षण को किसान रिण पुस्तिक गुम होने की शिकायत करने पहुंचे वरुण पन्ना से जबरन 2000 रुपये लिया। इस मामले की शिकायत मिलते ही आरोपी आरक्षक को तत्काल लाईन अटैच कर उसके विरुद्ध जांच करने के निर्देश दिये हैं।