
मुंबईः कार से बाहर आने के बाद दोनों ने साथ में पोज भी दिए. पत्नी सोनिया कपूर के साथ पोज देते वक्त हिमेश रेशमिया ने यहां कुछ ऐसा कर दिया, जिसके चलते अब वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर सोनिया और हिमेश का यह वीडियो छाया हुआ है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए यूजर हिमेश को अपनी पर्सनालिटी को एक्सेप्ट करने की भी सलाह दे रहे हैं.
दरअसल, एयरपोर्ट पर पत्नी सोनिया कपूर के साथ पोज देते समय हिमेश उनकी हाइट मैच करने के लिए अपने पैरों को उठाते नजर आ रहे हैं. जिसे लेकर नेटिजेंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. हिमेश को ऐसा करते देखकर यूजर्स का कहना है कि उन्हें अपनी हाइट को एक्सेप्ट करना चाहिए, ना कि इसे छिपाने की कोशिश करना चाहिए. यूजर इस वीडियो को शेयर करते हुए हॉलीवुड स्टार्स टॉम हॉलैंड-ज़ेंडाया और टॉम क्रूज-निकोल किडमैन का उदाहरण भी दे रहे हैं.
यूजर्स का कहना है कि जिस तरह ये सेलिब्रिटीज अपने से लंबी पार्टनर के साथ पोज करने से नहीं हिचकिचाते, उन्हें भी अपनी हाइट को एक्सेप्ट कर लेना चाहिए. वीडियो में हिमेश रेशमिया को अपनी पत्नी सोनिया कपूर का हाथ थामकर पैर उठाकर पोज देते देखा जा सकता है. एक पॉइंट पर हिमेश कुछ उछलते भी दिखाई देते हैं. जिसे लेकर यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
वीडियो में हिमेश रेशमिया प्रिंटेट शर्ट, डेनिम और व्हाइट स्नीकर्स में नजर आ रहे हैं. वहीं सोनिया व्हाइट कलर के पैंट-सूट में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘मुझे समझ नहीं आता कि अगर पत्नी अपने पति से कुछ इंच लंबी है तो इसमें क्या समस्या है. लंबी लड़कियां अच्छी लगती हैं.’ एक अन्य ने लिखा- ‘आखिर समस्या क्या है. अगर वह लंबी है तो वह लंबी है.’
वर्क फ्रंट की बात करें तो हिमेश रेशमिया इन दिनों सिंगिग रियेलिटी शो सा रे गा मा पा में बतौर जज नजर आ रहे हैं. जिसमें उनके साथ दो अन्य जज विशाल ददलानी और शंकर महादेवन भी हैं.