Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केशवनगर विद्युत क्षेत्रीय भंडार में हुए डकैती मामले में 23 लाख रूपये कीमत की सामग्री सहित 11 आरोपी गिरफ्तार,थाना विश्रामपुर पुलिस की कार्यवाही…
    छत्तीसगढ

    केशवनगर विद्युत क्षेत्रीय भंडार में हुए डकैती मामले में 23 लाख रूपये कीमत की सामग्री सहित 11 आरोपी गिरफ्तार,थाना विश्रामपुर पुलिस की कार्यवाही…

    By Tv 36 HindustanMarch 14, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सूरजपुर: दिनांक 14/02/2022 एवं 17/02/2022 के दरम्यानि रात्रि 12 से 3 बजे के मध्य ग्राम केशवनगर स्थित विघुत क्षेत्रिय भण्डार में हथियार से लैस अज्ञात 14-18 व्यक्तियों के द्वारा बाउण्ड्री के अंदर घुस कर विघुत कंपनी केशवनगर के स्टोर यार्ड में सुरक्षा प्रहरियों को हथियार, राड, डंडा से लैस होकर डरा धमका कर मारपीट कर पुराना 3150 केव्हीए पावर ट्रासफार्मर का 14 नग कापर एलटी/एचटी वाईडिंग कॉपर, क्वाईल तथा टेप चेंजर, कॉपर क्वाईल तथा सीसीटीव्ही कैमरा का 01 नग एनव्हीआर स्वीच और मंदिर के अंदर रखे एक नग एम्पलीफायर जिसकी अनुमानित कीमत 225000/- रूपये की चोरी कर ले गये थे जिस पर थाना विश्रामपुर के अपराध क्रमांक 27/2022 धारा 457, 380, 435, 427, 34 भादस एवं अपराध क्रमांक 34/2022 धारा 395, 458, 506, 323, 342, 120(बी) भादस व 25, 27 आर्म्स एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लगाया और सभी बिन्दुओं की बारीकी से विवेचना करने के निर्देश दिए।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम लगातार मुलजिम की पतासाजी हेतु सूरजपुर क्षेत्र सहित आसपास के जिलों में रवाना किया गया था एवं सायबर सेल सूरजपुर से सहयोग लिया जा रहा था। इसी बीच नई तकनीक के सहयोग से ज्ञात हुआ कि उक्त प्रकरण के संदेही कटघोरा, कोरबा क्षेत्र के होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल टीम को कोरबा, कटघोरा की ओर रवाना हुए। पुलिस टीम द्वारा संदेहियों के सकुनत पर दबिश दिया गया जो संदेही 1. रफीक खान पिता सफीक खान निवासी सिरमिना, 2. अजीत पटेल पिता सनक राम पटेल निवासी कापूबहरा, 3. राजनेत नारंगे पिता स्व. तिहारू नारंगे निवासी सुतर्रा, 4. प्यारे लाल पिता जयपाल सारथी निवासी सिरमिना, 5. कलसाय पिता भोलाराम यादव निवासी केशलपुर, 6. पत्थर सिंह पिता लोल सिंह निवासी जगनीमुडा, 7. शिवकुमार ऊर्फ लाली पिता श्याम लाल विश्वकर्मा निवासी केशलपुर, 8. माजिद अली पिता हैदर अली निवासी कटघोरा, 9. अमर सिंह पिता बिहारी निवासी सिरमिना, 10. रामेश्वर पोर्ते पिता पंचराम निवासी केशलपुर सभी जिला कोरबा व 11. राजेश कुमार पिता स्व. काशी प्रसाद निवासी धबलपुर जिला कोरिया जिनसे चोरी व डकैती के सबंध में कडाई से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त हथियार एवं चोरी व डकैती का माल अपने- अपने घरो में छिपा कर रखना बताये। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण के अन्य 02 आरोपी अपने सकुनत से फरार है। घटना में आरोपियों द्वारा उपयोग में लाया गया वाहन स्कार्पियो सीजी 22 पी 9802, हुण्डई की कार सीजी 12 एटी 7823, मोटर सायकल अपाचे, होण्डा साईन, मैकेनिकल उपकरण पाना, पेचकस, आर्री ब्लेड, चापड, सबल, कटर, 01 नग देशी कट्टा, 01 नग एयर पिस्टल, 01 नग एयर गन, चोरी व डकैती का माल 01 नग एम्पली फायर, कॉपर व तांबे का केबल व तांबे का गल्ला हुआ गोल ईट, 07 नग मोबाईल कुल मशरूका कीमती 23 लाख रूपये का बरामद कर 11 आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

    इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर शिवकुमार खुटे, थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, एएसआई लक्ष्मी गुप्ता, अरूण गुप्ता, सोहन सिंह, वरूण तिवारी, अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, अविनाश सिंह, संजय सिंह यादव, उदय सिंह, विकाश सिंह, सुशील तिवारी, रामनिवास तिवारी, नवीन सिंह, आरक्षक अखिलेश पाण्डेय, अकरम, अजय प्रताप, मुकेश साहू, ललन सिंह, राम कुमार नायक, राजीव तिवारी, जितेन्द्र पटेल, अमरेन्द्र दुबे, महेन्द्र सिंह, अपील चौधरी, नागेश नाहक, रविशंकर पाण्डेय, सायबर सेल से रोशन सिंह व युवराज यादव सक्रिय रहे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article‘नीचता की हदें पार कर जाती है कांग्रेस’…आतंकियों का बचाव करने पर वेंकटेश प्रसाद ने धोया…
    Next Article होली त्यौहार एवं शब ए बरात उत्सव के मद्देनजर कोतवाली में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक वार्ड पार्षदों एवं नागरिकों को होली त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने दी गई समझाइश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    स्वाभिमान की नई पहचान प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर…

    April 11, 2026

    इस्पात मंत्रालय सचिव आईएएस श्री संदीप पौंड्रिक ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा…

    April 11, 2026

    विदेशी छोड़ सीएम साय ने खरीदी ये देसी कार, काफिले में ये 6 नई चमचमाती गाड़ियां शामिल…

    April 11, 2026

    एमपी-छत्तीसगढ़ के सवा दो लाख शिक्षकों की नौकरी पर भारी संकट, अब देनी होगी ये परीक्षा..

    April 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…
    • अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…
    • प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…
    • आखिर 33 कोटि देवताओं में क्यों नहीं आते हनुमान जी जानिए असली वजह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?