
बलरामपुर विनोद गुप्ता छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट
डीईओ, बीईओ, प्राचार्य एवं बीआरसी को कारण बताओ नोटिस
बलरामपुर 16 मार्च 2022/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने स्वामी आत्मानंद स्कूल वाड्रफनगर एवं रघुनाथनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाड्रफनगर में कम्प्यूटर कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशाला कक्ष तथा परिसर में चल रहे निर्माण कार्यांे का निरीक्षण किया। निर्माण कार्याें में प्रगति नहीं आने पर कलेक्टर में कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी स्कूल के प्राचार्य व विकासखंड समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल के प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्माण एजेंसी से समन्वय कर 15 दिवस के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही स्कूल प्राचार्य को परिसर को साफ-सफाई करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, वनमंडलाधिकारी श्री विवेकानंद झा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव ने हिन्दी माध्यम कक्षा 6वी के बच्चों से मुलाकात की। कलेक्टर ने छात्र जगदेव दुबे से अंग्रेजी पुस्तक पढ़ने को कहा छात्र जगदेव ने बड़े ही सरलता से अंग्रेजी का पाठ पढ़कर सुनाया। बच्चे के आत्मविश्वास से प्रभावित होकर कलेक्टर ने छात्र को अगले वर्ष अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश दिलाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।
इसी प्रकार कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल रघुनाथनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम व हिन्दी माध्यम के प्राचार्यों से चर्चा कर स्कूल की मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली।उन्होंने स्कूल में निर्माण दिन अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया तथा संबंधित निर्माण एजेंसी को 15 दिवस के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विशाल कुमार महाराणा उपसंचालक, कृषि राजेंद्र का उप संचालक ,पशु डॉक्टर बी पी ,सतना में वन विभाग एवं श्री अनिल पैकरा ,तहसीलदार राजकुमार पैकरा सहित विकासखंड स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।