सतेंद्र कुमार
झाँसी, 19 मार्च। लुहारी(बंगरा) से एक ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत लुहारी थाना सकरार ब्लॉक बंगरा तहसील मऊरानीपुर जिला झांसी उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाली पंचायत का है जहां कुदरती प्रहार से हुई ओलावृष्टि के पश्चात बे मौसम बरसात व कोहरे के बाद जो बची कुछी फसल थी उसको भी अन्ना जानवर चट कर रहे हैं जैसा कि फसल किसान का एक ही सहारा होता है उसे भी अन्ना जानवर नष्ट करने पर उतारू हैं.

जैसा कि आपको बता दें ग्राम लुहारी में एक अस्थाई गौशाला निर्मित की गई किंतु उसमें जानवरों के लिए भूसा कि कोई भी व्यवस्था नहीं है और ना ही पीने के लिए पानी की ना कोई टीन सेट की व्यवस्था की गई है अतः ग्रामीणों ने शासन प्रशासन दोनों से इस ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए मांग की है।