नई दिल्ली, 20 मार्च। देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इस बीच पिछले 24 घंटे 1,761 नये मामले सामने आए है और 127 मरीजों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 181 करोड़ 21 लाख 11 हजार 675 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक हजार 761 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 26 हजार 240 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.06 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.41 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में तीन हजार 196 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 65 हजार 122 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 31 हजार 973 कोविड परीक्षण किए गये, इसके साथ ही अभी तक कुल 78 करोड़ 26 लाख 60 हजार 658 कोविड परीक्षण किए हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 127 मरीजों की मृत्यु हुई है और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत पर बरकरार है।
केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामले 314 घटकर 6975 हो गये। वहीं 915 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6452264 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 67315 हो गया है।
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 155 घटकर 5529 रह गए हैं। इस दौरान राज्य में 251 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7723005 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 143766 पर पहुंच गया है।
कर्नाटक में सक्रिय मामले घटकर 2073 रह गये है। इस दौरान 153 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3902497 हो गई है। वहीं राज्य में दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 40035 हो गया है।
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 233 घटकर 1894 रह गए हैं और कोरोना मुक्त होने वालों की कुल संख्या 220014 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 675 हो गया है।
असम में इस दौरान दो सक्रिय मामले घटकर 1363 हो गये है, वहीं इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 716184 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 6639 पर स्थिर है।
पश्चिम बंगाल में इस दौरान सक्रिय मामले 107 घटकर 982 रह गए हैं तथा इस दौरान संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 21194 हो गया है। राज्य में अभी तक 1994594 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 858 रह गए हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 2045924 हो गई है, वहीं मृतकों का आंकड़ा 23492 पर स्थिर है।
तेलंगाना में सक्रिय मामले 25 घटकर 713 रह गए हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4111 पर स्थिर है। इस महामारी से अब तक 785932 लोग निजात पा चुके हैं।
तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 60 घटकर 670 रह गये है और 118 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3413639 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 38025 पर स्थिर है।
पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में सक्रिय मामले 10 घटकर 643 हो गई है और राज्य में अभी तक 428696 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं। मृतकों का आंकड़ा 7689 पर स्थिर है।
ओडिशा में 132 सक्रिय मामले घटकर 635 रह गए है। राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1277357 हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9116 पर स्थिर है।
आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 18 नए मामले सामने आने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 518 हो गई है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2303933 हो गई है। मृतकों की संख्या 14730 पर स्थिर है।
हरियाणा सक्रिय मामल घटकर 515 रह गये है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 973385 हो गई है। मृतकों की संख्या 10596 पर स्थिर है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस दौरान कोरोना सक्रिय मामले घटकर 482 रह गए हैं, जबकि 180 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1837066 तक पहुंच गई है। राजधानी में मृतकों का आंकड़ा 26146 तक पहुंच गया है।
राजस्थान में कोरोना के सक्रिय मामले 97 घटकर 473 रह गए हैं। राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 1272575 हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा 9551 पर स्थिर है।
गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 351 रह गए हैं तथा अब तक 1212448 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 10939 हो गयी है।
मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 239 रह गए हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1029892 हो गई है। राज्य में अभी तक 10733 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो चुकी है।
पंजाब में कोरोना सक्रिय मामले घटकर 227 रह गए हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 740949 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 17737 पर स्थिर है।