
मनोरंजन डेस्क । नोरा फतेही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने स्टाइल से धमाल मचाती रहती हैं. अब एक बार फिर नोरा ने अपनी एक स्टेज परफॉर्मेंस से लोगों के बीच तलहका मचा दिया है. इस परफॉर्मेंस की क्लिप्स सोशल मीडिया पर छा गई हैं.
बता दें कि नोरा फतेही ने हाल ही दुबई डांस एक्सपो में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए करीब 30 हजार लोगों के सामने स्टेज पर अपने डांस से आग लगा दी. नोरा ने अपने कई हिट गानों पर जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.
नोरा फतेही के डांस का लोहा बॉलीवुड ही नहीं पूरी दुनिया मान चुकी है. वह हर बार अपने मूव्स से अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ा देती हैं. कुछ ऐसा ही उन्होंने दुबई में हुए एक्सपो 2020 में भी किया. इस परफॉर्मेंस के दौरान नोरा तकरीबन 1 घंटे तक लगातार स्टेज पर रहीं और लोग उनके साथ थिरकते झूमते नजर आए.