
झाँसी जिले के अन्तर्गत आने बाले झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना टोल प्लाजा पर ग्रामीणों को टोल से निकलने में हो रही असुविधा आए दिन टोल प्लाजा पर लोगों की होती रहती है बहस जब से टोल प्लाजा चालू हुआ है आए दिन अभी तक किसी ना किसी से बहस होती रहती है ऐसा ही एक मामला लुहारी टोल प्लाजा पर शनिवार की रात जब भाई दूज आसपास के लोग वहां से निकले तो उनकी खींचातानी हो गई जिसमें टोल प्लाजा वालों ने ग्रामीणों को जमकर पीटा और फिर जब वह लोग थाना सकरार पहुंचे टोल प्लाजा वालों की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तो थाना सकरा ने उन्हें रिपोर्ट दर्ज न करने पर उन्हें का राजीनामा करवा दिया जिससे आक्रोशित होकर आसपास के लोगों ने अपने साथियों को बुलाकर रविवार की रात्रि में टोल प्लाजा वालों से फिर खींचातानी जैसी बातचीत की जिससे राहगीरों को भी टोल प्लाजा वालों ने पीटा लुहारी टोल प्लाजा पर आए दिन किसी न किसी बात पर कहासुनी और मारपीट होती रहती है। लुहारी टोल प्लाजा पर एक मामला सामने आया जिसमें टोल कर्मियों ने शनिबार और रबिबार रात्रि में मनमानीं करते हुये आसपास रहने बाले लोगों और राहगीरोंबके साथ जमकर मारपीट कर डाली। टोल कर्मियों की बड़ी मनमानी को देखते हुये आसपास के ग्रामीणों में जमकर आक्रोश व्याप्त है,वहीं प्रधान संगठन भी टोल कर्मियों की मनमानीं से त्रस्त हैं और हुई मारपीट पर बारदात पर प्रधान संगठन में जमकर आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक झगड़े की शुरुवात शनिबार से हुई जब आसपास के कुछ ग्रामीण टोल से पास ही बनी दुकान पर सामान खरीदने के लिए जा रहे थे तब टोल कर्मियों से किसी बात को लेकर मामला तूल पकड़ता गया और टोल कर्मियों ने पास ही के मौजूद दो ग्रामीणों को घेरकर जमकर मारपीट कर दी,उसके बाद घायल अवस्था मे ग्रामीण घर चले गये उसके बाद 24 घण्टे वीतने के बाद रविबार रात्रि लगभग साढ़े आठ के लगभग कुछ बाइक सवार लोग आये और टोल पर हंगामा करने लगे,उस दौरान टोल प्लाजा लुहारी पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एवं प्रत्यक्षदर्शियों सहित ग्रामीणों ने बताया कि मामले की शुरुवात पहले टोल कर्मियों की ओर से की गई थी और आसपास के लोगों के साथ जमकर मारपीट टोल कर्मियों द्वारा कि गयी थी,उसके बाद नाराज कुछ लोग रविबार रात्रि में टोल पर जरूर आये और हड़कंप मचाया परन्तु कोई नुकसान नहीं किया गया ।
????घायलों में भोले सहित ग्रामीण ललित सिंह,ग्राम प्रधान- नृपेन्द्र सिंह ने बताया कि टोल कर्मियो ने दजनों कर्मियों के साथ एकजुट होकर जमकर पिटाई कर दी,टोल कर्मियों की मनमानीं चरम पर है।होली खेलते समय पास ही चंद दूरी पर बने कुछ गाँव के लोग टोल से निकल रहे थे लोगों को बगैर कारण के लात घूसों से धुनाई करने लगे,साथ ही इसकी शिकायत जब थाना सकरार में कई गई तो पुलिस ने भी घायलों की नहीं सुनी और दुत्कार कर भगा दिया,पीड़ितों ने सकरार पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। बतादें की लुहारी टोल की लेन संख्यां पांच और छह पर आक्रोशित लोगों ने उत्पात तो मचाया लेकिन मामूली नुकसान का अनुमान बताया गया।
लोगों ने बताया कि टोल प्लाजा पर आयेदिन टोल कर्मी राहगीरों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हैं जिसकी बजह से मामला आक्रोशित होकर बढ़ जाता है। टोल प्लाजा पर आयेदिन लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ता है।
???? मौके पर टोल अधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि रबिबार रात्रि के समय कुछ नकाबपोश लोग आये और टोल प्लाजा पर उत्पात मचाने लगे जिससे टोल पर हड़कम्प मच गया,आक्रोशित लोग नकाब पहने हुये थे लोगों की पहचान के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है।
???? सकरार पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है,टोल प्लाजा मचाने बाले लोगों की पहचान की जा रही है और जरूरी कार्यबाही अमल में लाई जायेगी।
बतादें की लुहारी टोल प्लाजा झाँसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने बाला नया टोल प्लाजा है जोकि चंद डेढ़ माह पहले ही प्रारंभ हुआ था तब से लेकर आज तक कई मामले सामने आ चुके हैं ,आसपास के ग्रामीणों को टोल से निकलने में हो रही असुविधा
: आयेदिन टोल प्लाजा पर लोगों की हो रही बहस
: टोल कर्मियों ने भी ग्रामीणों पर मारपीट का लगाया आरोप
: टोल कर्मियों की मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त
लुहारी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ कि मारपीट
अब देखना होगा की आखिर मामले की सच्चाई किस हद तक पहुंचती है,इसमें कोई निर्दोष फंसता है या फिर सही जांच और सच्चाई सामने आती है ये समय ही बतायेगा।
लोकेशन -झाँसी (लुहारी टोल प्लाजा)
झाँसी से ब्यूरो रिपोर्ट सतेन्द्र कुमार
मो0 8303037673
gmail id sagarsatendra905@gmail.com
ना डरेंगें, ना डराएंगे
डंके की चोट पर सच दिखाएंगे