
रायपुर 21 मार्च 2022। आज 22 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 132 हो गए हैं।
22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 31 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1151939 मरीज मिले हैं। जिसमें से 1137773 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 132 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 14034 मौतें हो चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ में आज 13 हजार 468 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.16 प्रतिशत
आज 21 मार्च की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.16 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 13 हजार 468 सैंपलों की जांच में 22 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
प्रदेश के 19 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं
09 जिलों में 01 से 05 के मध्य कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश में आज 21 मार्च को 19 जिलों में राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर एवं नारायणपुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
प्रदेश में आज 01 से 05 के मध्य 09 जिले बालोद, बिलासपुर एवं बस्तर से 01-01, दुर्ग, रायपुर एवं रायगढ़ से 02-02, बलरामपुर से 03, सरगुजा एवं बीजापुर से 05-05 संक्रमित पाए गए।