Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जीजा साली को आपत्तिजनक हालत में देख ससुर को आया गुस्सा…सब कुछ भुलकर दमाद की कर दी ये हाल…मामले जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान….
    राष्ट्रीय

    जीजा साली को आपत्तिजनक हालत में देख ससुर को आया गुस्सा…सब कुछ भुलकर दमाद की कर दी ये हाल…मामले जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान….

    By Tv 36 HindustanMarch 21, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा: पुलिस ने बताया कि आरोपी ससुर ने अपने रिश्तेदारों के साथ अपने दामाद को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद आरोपियों ने दामाद की लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि पुलिस को हत्या का शक न हो।

    Jija-sali caught मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कादोडीह पंचायत के केतरूसिंघा निवासी 25 वर्षीय सोनू यादव के रूप मे की गयी है। सोनू ट्रक का ड्राइवर था और होली मनाने जमशेदपुर से अपने घर केतरूसिंघा लौटा था। मृतक शादीशुदा था और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। सोनू यादव का प्रेम प्रसंग बेला गांव निवासी अपनी ममेरी साली के साथ चल रहा था। होली मनाने जब युवक अपने घर लौटा तो शुक्रवार की देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने बेला चला गया। इसी दौरान युवती के पिता ने जीजा साली को आपत्तिजनक स्थिति मे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद सोनू भागने लगा। लेकिन साली से प्रेमिका बनी युवती के पिता ने परिजनों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। सबने मिलकर तेज धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने को लेकर युवक के शव को पास के रेलवे ट्रैक पर ले जाकर रख दिया।

    अगले दिन बेला रेलवे ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 35/21 के पास एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। युवक के दाहिने कनपटी के पास धारदार हथियार से 5 बार वार किया गया था। जख्म के गहरे निशान बता रहे थे कि उसका ब्रूटल मर्डर किया गया था। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।

    अपने सूत्रों से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। मरकच्चो थाना प्रभारी सुमित साव, एसआई कुंदन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। सबने मिलकर मामले की जांच की। पता चला कि युवक की पहले बेला गांव के बाहर खेत में हत्या की गई। इसके बाद साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को घसीटते हुए कोडरमा कोवाड़ रेलवे पटरी पर डाल दिया गया। हत्यारों ने युवक की बाइक घटना स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने बाइक को तालाब से बरामद किया।

    जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के मामा ससुर हीरालाल यादव व उसके परिजनों से भी पूछताछ की। एक परिवार के लोगों के बयान मे अंतर होने पर पुलिस को कुछ संदेह हुआ। उसके बाद पुलिस ने हीरालाल यादव, उसकी पत्नी और बेटी को पूछताछ के लिए थाना लाया। जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो हीरालाल यादव टूट गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

    आरोपी हीरालाल यादव ने बताया कि बेटी को रिश्ते के दामाद के साथ आपत्तिजनक स्थिति मे देखने के बाद उसने अपना होशो हवास खो दिया और उसने लोहे के हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़: कोरोना के मामले में बढ़ोतरी…कल के मुकाबले दोगुने हो गये मरीज…आज इतने नए मरीज की पुष्टि…
    Next Article 22/3/2022 राशिफल : जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में आखिर कितने दिनों का तेल-गैस बचा है मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया ये प्लान…

    May 11, 2026

    राजधानी पीएम के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय

    May 11, 2026

    भारत दौरे पर आएंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, इस विषय संकट पर होगी बड़ी चर्चा…

    May 11, 2026

    एक विधायक के वोट की कितनी होती है वैल्यू जानिए राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को ऐसा मिला बड़ा फायदा…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लाड़ली बहना योजना इस दिन जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये…
    • जल संकट से जूझ रहे यहां के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
    • हिंदी पत्रकारिता के इतने वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”…
    • प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले…
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत आंजनेय यूनिवर्सिटी और गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रशिक्षण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?