Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सलमान खान के साथ अपने लिंक-अप अफवाहों के बाद चर्चा में हैं सामंथा लॉकवुड, यहां जानिए उनके बारे में …
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    सलमान खान के साथ अपने लिंक-अप अफवाहों के बाद चर्चा में हैं सामंथा लॉकवुड, यहां जानिए उनके बारे में …

    By Tv 36 HindustanMarch 25, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड में अब तक कई विदेशी एक्ट्रेसेज ने अपनी किस्मत अजमाई हैं, इनमें से कुछ आज बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। ठीक ऐसे ही आजकल एक नया नाम हॉलिवुड एक्ट्रेस का बॉलीवुड गलियारों की खबरों में तैर रहा है। ये विदेशी बाला कोई और नहीं बल्कि सामंथा लॉकवुड हैं।
    फिल्म शूट द हीरो के लिए जानी जाने वाली अमरीकी अभिनेत्री सामंथा लॉकवुड बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ अपने लिंक-अप अफवाहों के बाद चर्चा में हैं। जब से उन्हें सलमान के पनवेल फार्महाउस में उनके 56वें जन्मदिन की पार्टी में शामिल किया गया था, तब से ये अफवाह उड़ रही है कि सलमान खान सामंथा को डेट कर रहे हैं।
    सामंथा लॉकवुड प्रसिद्ध अभिनेता गैरी लॉकवुड और डेनिस डुबैरी की बेटी हैं। 39 वर्षीय अभिनेत्री को लोकप्रियता तब मिली जब वह अपनी मां की कंपनी के लिए एक विज्ञापन में दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय को अपने करियर के रूप में अपनाने का फैसला किया और 2007 की फिल्म रिटर्न ऑफ द आउटलॉज और 2010 में शूट द हीरो में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने टीवी श्रृंखला हवाई फाइव में भी उन्होंने अभिनय किया। सामंथा ना सिर्फ एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक योग टीचर भी हैं और उन्होंने दुनियाभर में विभिन्न योग सेमिनारों में भाग लिया है। एक्ट्रेस इन दिनों इंडिया टूर पर हैं।
    सामंथा लॉकवुड का जन्म 28 अप्रैल 1992 को हुआ। वह अमेरिकन एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कैलिफ्रॉनिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। हॉलिवुड की चंद फिल्मों में काम करने के बाद आजकल वह इंडिया ट्रिप पर है। माना जा रहा है कि वह बॉलिवुड में एंट्री करने की तैयारी कर रही हैं।

    Hrithik Roshan to collaborate with American star Samantha Lockwood? See  PICS | Bollywood Bubble


    सामंथा का कहना है कि ऐसा लगता है कि लोग कुछ ज्यादा ही बात करते हैं। मैं सलमान खान से मिली और वे बहुत अच्छे इंसान हैं। मुझे नहीं पता कि लोगों के पास ऐसी बातें कहां से आ जाती है। मैं ऋतिक रोशन से भी मिली, लेकिन इसके बारे में किसी ने कोई बात नहीं की। इसलिए मुझे नहीं पता कि यह खबर कहां से आती है। उन्होंने सलमान के 56वें जन्मदिन में शिरकत करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ सलमान को जानती हूं और उनसे पहले भी एक दो बार मिल चुकी हूं। इसलिए वास्तव में वह एकमात्र सेलिब्रिटी थे जिन्हें मैं जानती हूं। फिर मैंने कुछ अन्य लोगों से मिलना शुरू किया और मुझे पता चला कि वे अभिनेता या अभिनेत्री या निर्देशक या निर्माता आदि थे। तो मेरे लिए, यह एक पार्टी थी जिसमें प्यारे लोग थे।
    सामंथा लॉकवुड सोशल मीडिया पर भी कम ही सक्रिय मालूम पड़ती है। इंस्टाग्राम पर 27 हजार और फेसबुक पर 1699 फॉलोअर्स हैं।
    इसके अलावा सामंथा लॉकवुड ने हाल में ही करण जौहर के करीबी दोस्त व मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ भी मुलाकात की। उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन आउटफिट भी कैरी किया जिसकी तस्वीर खुद सामंथा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिला ने कुत्ते के लिए बनवाई इतनी करोड़ की हीरे की चेन… बॉडीगार्ड भी रखा…देखने वाले सिर्फ देखते ही रह गए…
    Next Article भरी पंचायत में महिला का किया चीरहरण…महिला को अर्धनग्न कर जमकर पीटा…गर्म सलाखों से दागा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी राहत: LPG टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित निकले, जल्द पहुंचेंगे यहां…

    March 16, 2026

    ट्रंप की मांग ठुकराई, जापान-ऑस्ट्रेलिया ने वॉरशिप भेजने से किया इनकार, यहां बढ़ा तनाव…

    March 16, 2026

    भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट…

    March 16, 2026

    अपनी लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस MIS में करें निवेश, हर महीने 9250 रुपये फिक्स ब्याज…

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी राहत: LPG टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित निकले, जल्द पहुंचेंगे यहां…
    • ट्रंप की मांग ठुकराई, जापान-ऑस्ट्रेलिया ने वॉरशिप भेजने से किया इनकार, यहां बढ़ा तनाव…
    • भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट…
    • अपनी लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस MIS में करें निवेश, हर महीने 9250 रुपये फिक्स ब्याज…
    • पुरुषों की ताकत और ऊर्जा बढ़ाने के घरेलू नुस्खे, आपकी रसोई में छुपा है ये असरदार उपाय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?