
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रुप-बी के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 294 पदों पर होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष तकनीकी या व्यावसायिक पाठ्यक्रम में डिग्री होनी चाहिए। रिक्त पदों पर इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे।
रिक्त पदों का विवरण
पदनाम: ग्रेड-बी अधिकारी
रिक्त पदों की संख्या: 294
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक
शैक्षणिक योग्यता
ग्रेड-बी अधिकारी (सामान्य) पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष तकनीकी या व्यावसायिक पाठ्यक्रम में डिग्री होनी चाहिए। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी आवेदकों के लिए 50 फीसदी अंक के साथ स्नातकोत्तर या समकक्ष तकनीकी योग्यता हो या उन्हें सभी सेमेस्टर, वर्षों में कुल मिलाकर 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।