
रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन अनिल धीरूभाई ने 26 मार्च को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से स्तीफा दे दिया है। इससे पहले पूंजी बाज़ार नियामक सेबी ने अनिल अम्बानी के शेयर बाज़ार में किसी भी लिस्टेड कम्पनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी।
रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को अलग – अलग फाइलिंग में अनिल अंबानी के डायरेक्टर पद छोड़ने के बारे में जानकारी दी। सेबी ने 11 फरवरी को अनिल अम्बानी, रिलायंस होम फायनेंस लिमिटेड और तीन अन्य व्यक्तियों को कम्पनी का पैसा अन्य कामों में इस्तमाल करने के अआरोप में प्रतिभूति बाज़ार से प्रतिबंधित कर दिया था