Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देशभर में खुलेंगे अब और 21 नए सैनिक स्कूल…रक्षा मंत्रालय से मिली मंजूरी… इस मोड में होंगे स्थापित… देखे सूची..????
    राष्ट्रीय

    देशभर में खुलेंगे अब और 21 नए सैनिक स्कूल…रक्षा मंत्रालय से मिली मंजूरी… इस मोड में होंगे स्थापित… देखे सूची..????

    By Tv 36 HindustanMarch 26, 2022Updated:March 26, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रक्षा मंत्रालय ने गैर सरकारी संगठनों/निजी स्कूलों/राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में 21 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना को मंजूरी दी है। ये स्कूल देश भर में 100 नए सैनिक स्कूल पार्टनरशिप मोड में स्थापित करने की सरकार की पहल के शुरुआती दौर में स्थापित किए जाएंगे। वे विद्यमान सैनिक स्कूलों से अलग होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना के विजन का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने सहित करियर के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

    यह निजी क्षेत्र को आज के युवाओं को कल के जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए परिष्कृत करने के द्वारा राष्ट्र निर्माण की दिशा में सरकार के साथ मिलकर काम करने का अवसर भी प्रदान करता है। 21 अनुमोदित नए सैनिक स्कूलों की राज्य/संघ राज्य क्षेत्र-वार सूची संलग्न है और इसे www.sainikschool.ncog.gov.in पर भी देखा जा सकता है। इनमें से 17 स्कूल ब्राउनफील्ड संचालित स्कूल हैं और 4 ग्रीनफील्ड स्कूल हैं जो शीघ्र ही प्रचालनगत होने वाले हैं। जहां गैर सरकारी संगठनों/ट्रस्ट/सोसाइटियों के पास 12 अनुमोदित नए स्कूलों की हिस्सेदारी है, 6 निजी स्कूल और 3 राज्य सरकार के स्वामित्व वाले स्कूलों ने ऐसे अनुमोदित नए सैनिक स्कूलों की सूची में जगह पायी हैं।

    विद्यमान सैनिक स्कूलों के विपरीत, जो विशुद्ध रूप से आवासीय प्रकृति के हैं, 7 नए सैनिक स्कूल डे स्कूल हैं और ऐसे 14 नए अनुमोदित स्कूलों में आवासीय व्यवस्था है। ये नए सैनिक स्कूल, संबंधित शिक्षा बोर्डों से संबद्धता के अतिरिक्त, सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे और सोसायटी द्वारा निर्धारित साझेदारी मोड में नए सैनिक स्कूलों के लिए नियमों और विनियमों का पालन करेंगे। अपने नियमित संबद्ध बोर्ड पाठ्यक्रम के अलावा, वे सैनिक स्कूल पैटर्न के छात्रों को अकादमिक प्लस पाठ्यक्रम की शिक्षा भी प्रदान करेंगे।

    इन स्कूलों के संचालन के तौर-तरीकों से संबंधित विवरण www.sainikschool.ncog.gov.in पर उपलब्ध हैं। इच्छुक छात्रों और अभिभावकों को वेब पोर्टल पर जाने और इस नए अवसर का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। नए सैनिक स्कूल में पहले से नामांकित और नए सैनिक स्कूलों के इस वर्टिकल के तहत पढ़ने के इच्छुक छात्रों को शीघ्र ही आयोजित होने वाली योग्यता परीक्षा के आधार पर प्रवेश प्रदान किया जाएगा। नए सैनिक स्कूलों को इसके बारे में अलग से अधिसूचित किया जा रहा है ताकि ऐसे इच्छुक उम्मीदवारों का विवरण, निर्धारित समय सीमा के भीतर, परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी को प्रदान किया जा सके, जिसका विवरण वेब पोर्टल https:/sainikschool.ncog पर भी उपलब्ध होगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसंभागायुक्त डॉ. अलंग ने वेट रिलिंग इकाई में कोसा धागाकरण के काम का किया अवलोकन स्वास्थ्य केन्द्र जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण
    Next Article पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत छह को इंदौर कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा…जानिए पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?