कोरबा , 27 मार्च। कोरबा विकास खंड लेमरू वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसकठ्ठी के तिलासो बाई पति कवल साय उम्र 60 वर्ष जो महुआ बीनने जंगल गई हुई थी जिनको भालू ने हमला कर दिया इसकी सूचना मिलते ही लेमरू वनपरिक्षेत्र अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं तत्काल वनपरिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा 500 रुपये सहायता प्रदान किये , घायल महिला को लेमरू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज अभी जारी है।