धमतरी, 27 मार्च। एससी/एसटी महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी करेलीवडी थाना मगरलोड क्षेत्र के अनुसूचित जाति की महिलाओं की बेईज्जती करने के नियत से पीछा कर छेडछाड कर अपमानित किये जाने एवं प्राथियां के पति के द्वारा छेड़खानी करने से मना करने पर आरोपियों के द्वारा हाथ – मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाये कि प्रार्थिया कि लिखित आवेदन पर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस चौकी करेलीवड़ी थाना मगरलोड में दिनांक 2003.2022 को अप०क्र. 93/22 धारा 354 ( घ ) 323,34 भादवि 3 ( 1 ) ( द ) . 3 ( 2 ) ( V वा ) एससी / एसटी एक्ट आरोपी लकेश्वर साहू एवं जीवन लाल यादव ग्राम भेण्डरी के विरूद्ध तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण महिला संबंधी मामला होने से पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा आरोपियों की तत्काल कार्यवाही के निर्देश पर श्रीमती रागिनी तिवारी उप पुलिस अधीक्षक अजाक धमतरी को दिये जाने पर प्रकरण की जॉच कर ,आरोपियों की तत्काल पतातलाश कर मिलने पर हिरासत में लेकर थाना अजाक धमतरी में पूछताछ करने पर आरोपी लकेश्वर साहू एवं जीवन लाल यादव ग्राम भेण्डरी के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया।
आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साध्य पाये जाने एवं अपराध का घटित करना पाये जाने से आरोपी लकेश्वर साहू उर्फ लंका पिता स्व० बोधन साहू उम्र 45 वर्ष एवं जीवन लाल यादव पिता चंदूलाल यादव उम्र 38 वर्ष ग्राम भेण्डरी पुलिस चौकी करेलीवड़ी थाना मगरलोड की आज दिनांक 26.03. 2022 को श्रीमती सारिका वैद्य उप पुलिस अधीक्षक (म.वि.अ.)धमतरी के द्वारा विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय एससी / एसटी एक्ट धमतरी में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड प्राप्त कर आरोपियों को जिला जेल धमतरी दाखिल किया गया।
उक्त प्रकरण में उप निरी० संतोष साहू प्रभारी पुलिस चौकी करेलीबडी सउनि० दिलहरण सिंह ठाकुर , प्रआर० हेमत कुमार साहू थाना अजाक धमतरी मदद कार्यवाही में शामिल रहे ।