
सऊदी अरब इस ऊंट की कीमत जानकर आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ऊंट की बोली 7 मिलियन सऊदी रियाल यानी करीब 14 करोड़ 23 लाख रुपये लगाई गई।
‘गल्फ न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस ऊंट के लिए सऊदी अरब में सार्वजनिक नीलामी का आयोजन किया गया था। नीलामी का एक वीडियो सोशल मीडियो पर सामने आया है। इसमें पारंपरिक पोशाक पहने एक शख्स माइक्रोफोन के जरिए नीलामी में बोली लगाता दिख रहा है।
बता दें कि ऊंट की शुरुआती बोली 5 मिलियन सऊदी रियाल यानी करीब 10 करोड़ 16 लाख रुपये रखी गई थी। इसके बाद 7 मिलियन सऊदी रियाल की बोली पर उसकी बोली फाइनल कर दी गई। हालांकि, इतनी ऊंची बोली लगाकर ऊंट खरीदने वाले शख्स का खुलासा नहीं किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऊंट को एक धातु के बाड़े में रखा गया है। पारंपरिक पोशाक पहने लोग नीलामी में शामिल दिखाई दे रहे हैं। देखें वीडियो-
ऊंट की खासियत जान होगी हैरानी
सऊदी अरब में इतनी महंगी कीमत में नीलाम किया गया ऊंट दुनिया के बेहद दुर्लभ ऊंटों में माना जाता है। यह ऊंट अपनी विशेष सुंदरता तथा अनूठेपन के लिए दुनियाभर में चर्चित है। दुनिया में इस प्रजाति के ऊंट बहुत ही कम हैं। हम सभी जानते हैं कि ऊंट सऊदी अरब के लोगों के जीवन में शामिल हैं। ईद के दिन सऊदी अरब में ऊंटों की बलि दी जाती है।