
,
रानीपुर नगर में बड़ी माता शक्ति पीठ पर संपूर्ण मंदिर बनने पर मंदिरों का सिंगार पूर्ण होने पर नवरात्रि के बाद 17 अप्रैल को 27 कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां पूर्ण होने जा रही है बड़ी माता मंदिर कमेटी ने बताया कि 25 भगवान श्री की मूर्तियां 6 माह पूर्व आ चुकी थी सभी मंदिरों में अब भव सुंदरता के लिए लाइट फिटिंग बा सजावट का कार्य जोर-शोर से चल रहा है

जिसमें नौ देवियों की मूर्तियां बा लक्ष्मी नारायण जी की मूर्ति शिव शंकर जी के पूरे परिवार की मूर्ति श्री हनुमान जी की मूर्ति और नवग्रह की मूर्तियों की स्थापना होगी यह कार्यक्रम 7 दिनों तक लगातार चलता रहेगा सुबह से हवन महायज्ञ दोपहर में भागवत महापुराण संगीत मय और रात्रि में प्रतिदिन भजन संध्या आर्केस्ट्रा द्वारा व कृष्ण लीला व अन्य कार्यक्रम बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा होगी मंदिर कमेटी के सदस्य प्रदीप गुप्ता पार्षद , मनीष रंग वाले, दिलीप आर्य, मलेश मोसिया, प्रेम नारायणअहिरवार, प्रेम नारायण पचोरिया, राजीव कुमार ,देवेंद्र कुमार ,हरप्रसाद देवड़ा, राम किशोर कुशवाहा, गोलू श्रुति, नीरज खटीक, डालचंद आर्य, भागचंद आर्य, राजीव जैन, भगवानदास कोरी, सुरेश अहिरवार, डॉक्टर चंद्र प्रकाश इटालिया, सहित कमेटी के सभी सदस्य तैयारियों को तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे ,

झाँसी से सतेन्द्र कुमार की रिपोर्ट